वामन पुराण

वामन पुराण
Vamana Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished489 पृष्ठ
पृष्ठ 412, कुल 489 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 412
| ४०२ | श्रीवामनपुराण | [ अध्याय ८२ |

| तं समभ्यर्च्य विधिवद् दत्त्वा दानं द्विजातिषु।
विस्तृते हिमवत्पादे भृगुतुङ्गं जगाम सः॥ ३२

यत्रेश्वरो देववरस्य विष्णोः
प्रादाद्रथाङ्गप्रवरायुधं वै।
येन प्रचिच्छेद त्रिधैव शङ्करं
जिज्ञासमानोऽस्त्रबलं महात्मा॥ ३३ | प्रह्लाद वहाँ विधिके अनुसार उसकी पूजा करनेके बाद ब्राह्मणोंको दान देकर हिमालयके विस्तृत चरणमें (उपत्यकामें विद्यमान) भृगुतुङ्गतीर्थमें गये। वहाँ भगवान् शंभुने देवश्रेष्ठ विष्णुको श्रेष्ठ अस्त्र दिया था। उस अस्त्र-चक्रके बलको जाननेकी इच्छासे उन महात्माने उससे शंकरको तीन टुकड़ोंमें काट दिया था॥ २७—३३॥ |
॥ इस प्रकार श्रीवामनपुराणमें इक्यासीवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ८१॥
बयासीवाँ अध्याय
चक्रदानके कथा-प्रसङ्गमें उपमन्यु तथा श्रीदामाका वृत्तान्त, शिवद्वारा विष्णुको चक्र देना, हरका विरूपाक्ष हो जाना और श्रीदाम-वध
| नारद उवाच | |

| नारद उवाच
भगवँल्लोकनाथाय विष्णवे विषमेक्षणः।
किमर्थमायुधं चक्रं दत्तवाँल्लोकपूजितम्॥ १ | नारदजीने पूछा— भगवन्! तीन नेत्रोंवाले शंकरने जगत्पति विष्णुको समस्त लोकोंमें पूजित चक्र नामका आयुध क्यों दिया था?॥ १॥ |
| पुलस्त्य उवाच
शृणुष्वावहितो भूत्वा कथामेतां पुरातनीम्।
चक्रप्रदानसम्बद्धां शिवमाहात्म्यवर्धिनीम्॥ २

आसीद् द्विजातिप्रवरो वेदवेदाङ्गपारगः।
गृहाश्रमी महाभागो वीतमन्युरिति स्मृतः॥ ३

तस्यात्रेयी महाभागा भार्यासीच्छीलसम्मता।
पतिव्रता पतिप्राणा धर्मशीलेति विश्रुता॥ ४

तस्यामस्य महर्षेस्तु ऋतुकालाभिगामिनः।
सम्बभूव सुतः श्रीमान् उपमन्युरिति स्मृतः॥ ५ | पुलस्त्यजी बोले— (नारदजी!) आप चक्रके प्रदान करनेसे सम्बद्ध और शिवकी महिमाको बढ़ानेवाली इस प्राचीन कथाको सावधान होकर सुनिये—वेद-वेदाङ्ग-पारङ्गत, गृहस्थ और महाभाग्यशाली वीतमन्यु नामके एक श्रेष्ठ ब्राह्मण थे। उनकी महाभाग्यशालिनी, शीलसे सम्पन्न, पतिव्रता एवं पतिमें ही अपने प्राणोंको निहित किये रहनेवाली आत्रेयी नामकी पत्नी थी। वह धर्मशीला नामसे प्रसिद्ध थी। ऋतुकालमें ही उसके साथ समागम करनेवाले उन महर्षिके उससे उपमन्यु नामका एक सुन्दर पुत्र उत्पन्न हुआ॥ २—५॥ |
| तं माता मुनिशार्दूल शालिपिष्टरसेन वै।
पोषयामास वदती क्षीरमेतत् सुदुर्गता॥ ६ | मुनिश्रेष्ठ! अत्यन्त दरिद्रतासे जर्जर हुई उसकी माता पिसे हुए चावलके जलको यह दूध है—ऐसा कहकर उससे उस (पुत्र)-का पालन करती थी। |