भारतकोश
विष्णु पुराण

विष्णु पुराण

Vishnu Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished558 पृष्ठ

पृष्ठ 463, कुल 558 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 463

४५२ * श्रीविष्णुपुराण * [ अ० ७

निष्पादितो मया यागः सम्यक्त्वदुपदेशतः।
सोऽहं ते दातुमिच्छामि वृणीष्व गुरुदक्षिणाम्॥ ४३मैंने तुम्हारे उपदेशानुसार अपना यज्ञ भली प्रकार समाप्त कर दिया है, अब मैं तुम्हें गुरु-दक्षिणा देना चाहता हूँ, तुम्हें जो इच्छा हो माँग लो'॥ ४३॥
श्रीपराशर उवाच**श्रीपराशरजी बोले—**तब खाण्डिक्यने फिर अपने मन्त्रियोंसे परामर्श किया कि "यह मुझे गुरु-दक्षिणा देना चाहता है, मैं इससे क्या माँगूँ?"॥ ४४॥ मन्त्रियोंने कहा—"आप इससे सम्पूर्ण राज्य माँग लीजिये, बुद्धिमान् लोग शत्रुओंसे अपने सैनिकोंको कष्ट दिये बिना राज्य ही माँगा करते हैं"॥ ४५॥ तब महामति राजा खाण्डिक्यने उनसे हँसते हुए कहा—"मेरे-जैसे लोग कुछ ही दिन रहनेवाला राज्यपद कैसे माँग सकते हैं?॥ ४६॥ यह ठीक है आपलोग स्वार्थ-साधनके लिये ही परामर्श देनेवाले हैं; किन्तु 'परमार्थ क्या और कैसा है?' इस विषयमें आपको विशेष ज्ञान नहीं है"॥ ४७॥
भूयस्स मन्त्रिभिस्सार्द्धं मन्त्रयामास पार्थिवः।
गुरुनिष्क्रयकामोऽयं किं मया प्रार्थ्यतामिति॥ ४४
तमूचुर्मन्त्रिणो राज्यमशेषं प्रार्थ्यतामयम्।
शत्रुभिः प्रार्थ्यते राज्यमनायासितसैनिकैः॥ ४५
प्रहस्य तानाह नृपस्स खाण्डिक्यो महामतिः।
स्वल्पकालं महीपाल्यं मादृशैः प्रार्थ्यते कथम्॥ ४६
एवमेतद्भवन्तोऽत्र ह्यर्थसाधनमन्त्रिणः।
परमार्थः कथं कोऽत्र यूयं नात्र विचक्षणाः॥ ४७
श्रीपराशर उवाच**श्रीपराशरजी बोले—**यह कहकर राजा खाण्डिक्य केशिध्वजके पास आये और उनसे कहा, 'क्या तुम मुझे अवश्य गुरु-दक्षिणा दोगे?'॥ ४८॥ जब केशिध्वजने कहा कि 'मैं अवश्य दूँगा' तो खाण्डिक्य बोले—"आप अध्यात्मज्ञानरूप परमार्थ-विद्यामें बड़े कुशल हैं॥ ४९॥ सो यदि आप मुझे गुरु-दक्षिणा देना ही चाहते हैं तो जो कर्म समस्त क्लेशोंकी शान्ति करनेमें समर्थ हो वह बतलाइये"॥ ५०॥
इत्युक्त्वा समुपैत्यैनं स तु केशिध्वजं नृपः।
उवाच किमवश्यं त्वं ददासि गुरुदक्षिणाम्॥ ४८
बाढमित्येव तेनोक्तः खाण्डिक्यस्तमथाब्रवीत्।
भवानध्यात्मविज्ञानपरमार्थविचक्षणः॥ ४९
यदि चेद्द्यीयते मह्यं भवता गुरुनिष्क्रयः।
तत्क्लेशप्रशमायालं यत्कर्म तदुदीरय॥ ५०

इति श्रीविष्णुपुराणे षष्ठेऽंशे षष्ठोऽध्यायः॥ ६॥

सातवाँ अध्याय

ब्रह्मयोगका निर्णय

केशिध्वज उवाच**केशिध्वज बोले—**क्षत्रियॉँको तो राज्य-प्राप्तिसे अधिक प्रिय और कुछ भी नहीं होता, फिर तुमने मेरा निष्कण्टक राज्य क्यों नहीं माँगा?॥ १॥
न प्रार्थितं त्वया कस्मादस्मद्राज्यमकण्टकम्।
राज्यलाभाद्दिना नान्यत्क्षत्रियाणामतिप्रियम्॥ १
खाण्डिक्य उवाच**खाण्डिक्य बोले—**हे केशिध्वज ! मैंने जिस कारणसे तुम्हारा राज्य नहीं माँगा वह सुनो। इन राज्यादिकी आकांक्षा तो मूर्खोंको हुआ करती है॥ २॥
केशिध्वज निबोध त्वं मया न प्रार्थितं यतः।
राज्यमेतदशेषं ते यत्र गृध्नन्त्यपण्डिताः॥ २
क्षत्रियाणामयं धर्मो यत्प्रजापरिपालनम्।
वधश्च धर्मयुद्धेन स्वराज्यपरिपन्थिनाम्॥ ३क्षत्रियोंका धर्म तो यही है कि प्रजाका पालन करें और अपने राज्यके विरोधियोंका धर्म-युद्धसे वध करें॥ ३॥