भारतकोश
बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 157, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 157

( १५६ ) जिनके हाथों में चन्द्र पर्वत स्पष्ट हो और शुक्र वलय स्पष्ट गहरा तथा निर्दोष हो तो वह व्यक्ति यौवन संबंधी साहित्य का लेखक होता है। यदि शुक्र वलय पर द्वीप के चिह्न हों तो वह व्यक्ति प्रेमिका के षड्यन्त्र के फलस्वरूप मारा जाता है । यदि लम्बा अंगूठा हो तथा शुक्र वलय हो तो ऐसे व्यक्ति कवि होते हैं । परन्तु वे अपने जीवन में बहुत अधिक ऊंचे नहीं उठ पाते । शुक्र वलय रखने वाले व्यक्ति रहस्यपूर्ण होते हैं। ऐसे व्यक्ति साहित्य के प्रति प्रेम रखने वाले तथा रचनात्मक कार्य करने वाले होते हैं। यदि सूर्य रेखा बढ़कर शुक्र वलय को काटती हो तो वह व्यक्ति लम्पट होता है। यदि शुक्र वलय का एक सिरा बुध पर्वत पर जाता हो तो वह व्यापार के माध्यम से सफलता प्राप्त करता है। यदि शुक्र वलय कई छोटी-छोटी रेखाओं से कटता हो तो ऐसा व्यक्ति कामुक होता है । शुक्र वलय का सावधानी पूर्वक अध्ययन करना हस्तरेखा विशेषज्ञ के लिए बहुत अधिक जरूरी है। ६. चन्द्र रेखा : व्यक्ति के हाथ में इस रेखा को सबसे अधिक महत्त्व दिया जाता है। इसे अन्तः प्रेरणा रेखा भी कहते हैं। यह रेखा मणि- बन्ध या चन्द्र पर्वत से प्रारंभ होकर धनुष का आकार धारण करती हुई बुध क्षेत्र तक पहुंचती है । जिनके हाथों में यह रेखा होती है वे व्यक्ति साधारण घराने में जन्म लेकर भी बहुत अधिक ऊंचे पद पर पहुंचते हैं । कई बार ऐसे व्यक्ति राष्ट्रपति या सेनाध्यक्ष बनते हैं। ऐसे व्यक्ति राष्ट्र से संबंधित महत्त्वपूर्ण पद को सुशोभित करते हैं । ऐसे व्यक्तियों के लिए जल-यात्रा घातक होती है । कई बार तैरते समय इनको मृत्यु सम कष्ट उठाना पड़ता है। इनका स्वभाव सरल मधुर तथा गम्भीर होता है। इनका व्यक्तित्व अत्यन्त सम्मोहक होता है तथा शत्रुओं को भी अपने वश में करने की क्षमता इनमें होती है। ये व्यक्ति दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं, और यदि जीवन में कोई इनके साथ भलाई का व्यवहार करता है, तो ये उसका उपकार जीवन-भर नहीं भूलते । ऐसे व्यक्ति समय पड़ने पर समाज को तथा देश को सही निर्देश देने में सक्षम होते हैं ।