बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)
Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana
महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा
पृष्ठ 210, कुल 350 में से
संदर्भ में पढ़ें( २०६ ) अनफा योग : परिभाषा : जिसके हाथ में शुक्र क्षेत्र विस्तार लिए हुए प्रभाव पूर्ण हो तथा इसके साथ ही साथ सूर्य रेखा तथा भाग्य रेखा का आगे चलकर सम्बन्ध बना हो तो हथेली में अनफा योग होता है । फल : जिसके हाथ में अनफा योग होता है उसका व्यक्तित्व अपने आप में पूर्ण प्रभाव युक्त एवं चुम्बकीय होता है । वह दूसरों पर अपने व्यक्तित्व का प्रभाव डालने में समर्थ होता है । समाज में वह अपने कार्यों से विशेष सम्मानित होता है । [अनफा] ऐसा व्यक्ति अपने विचारों पर दृढ़ रहने वाला, समझदार, सद्गुणी तथा सुशील होता है । वह स्वयं का सम्मान चाहता है तथा दूसरों को भी सम्मानित करने की क्षमता रखता है । ऐसा व्यक्ति हमेशा प्रसन्नचित्त एवं सुखी रहता है । टिप्पणी : यह योग शुक्र सूर्य तथा शनि से मिलकर बनता है । अतः अलग अलग ग्रहों के प्रभाव से उसके फलादेश में भी अन्तर आ जाता है। यदि एक से अधिक ग्रहों का फल सम्मिलित हो तो वहां मिश्रित फल समझना चाहिए । शुक्र :--- यदि हथेली में अनफा योग बन रहा हो और शुक्र पर्वत तथा शुक्र रेखा सबसे अधिक विकसित हो तो वह व्यक्ति प्रसिद्ध प्रेमी होता है तथा जीवन में अपनी पत्नी के अलावा अन्य कई स्त्रियों से सम्पर्क में आता है । वह व्यक्ति दूसरों के दिल को सम्मोहित करने की कला पूर्णतः जानता है । शनि :--- यदि हथेली में अनफा योग हो और शनि पर्वत पूर्णतः विकसित हो तथा शनि रेखा भी प्रभाव पूर्ण हो तो ऐसा व्यक्ति भाग्यवान होता है एवं प्रसिद्ध कुल में जन्म लेकर सुखमय जीवन व्यतीत करता है । वह अपने शब्दों के माध्यम से दूसरों पर प्रभाव डालने में समर्थ होता है । जनता को किस प्रकार से बातचीत के माध्यम से सम्मोहित किया जा सकता है, यह उसे बखूबी आता है । जीवन भर उसे वाहन सुख बना रहता है तथा जीवन में सुन्दर स्त्रियों से उसका सम्पर्क थोड़े बहुत रूप में रहता ही है । ऐसा व्यक्ति गुणवान, पुत्रवान तथा धनवान होता है । सूर्य :--- यदि हथेली में अनफा योग हो तथा सूर्य पर्वत एवं सूर्य रेखा अपने आप में पुष्ट एवं प्रबल हो तो वह व्यक्ति व्यापार में विशेष रुचि रखने वाला होता है । साथ ही साथ काव्य संगीत आदि कलाओं में भी वह निपुण होता है । ऐसा व्यक्ति नौकरी में विशेष सफलता प्राप्त करता है । तथा शीघ्र ही उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो जाता है । उसका शरीर अपने आप में स्वस्थ एवं आकर्षक होता है । तथा