भारतकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 15, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 15

१० आल्हखण्ड। चढ़िकै डोलामें संयोगिनि सोऊ चली महल को जाय ॥ उठि महराजा फिरिमहफिलते औ दरबार पहुंचे आय ८८ मंत्री बैठत भो बाँयेंपर दहिने बैठि विप्र सब जाय ॥ त्यही समइया त्यहि औसर में राजा बोल्यो भुजा उठाय ८६ कौन पिथौरा को जानत है सन्मुख ठाढ़ होय सो आय ॥ सुनिकै बातें महराजाकी बूढ़ो विप्र उठा हर्षाय ६० हमसों परचय पृथीराजसों ओ महराज कनौजीराय ॥ पाँच बरस हम दिल्ली रहिकै पूजाकीन तासु घर जाय ६१ । भोजन पाये त्यहि महलनमें बैठ्यन संग तासु महराज ' पूँछन चाहो का महराजा सो तुम कहौ आपनो काज ६२ सुनिकै बातें त्यहि ब्राह्मण की बोला तुरत कनौजीराय ॥ कस रजधानी है दिल्ली की कैसो वीर पिथौराराय ६३ सुनिकै बातें ये जयचंद की बोला विप्र बहुत सुख पाय ॥ नाम हस्तिनापुर दिल्लीका जानो आपु कनौजीराय ६४ आगे राजा शन्तनु ह्वैगे गंगा भई जासु की नारि ॥ तिनसुत भीषम फिरि पैदा भे कीन्ह्यो परशुराम सों रारि ६५ दिन सत्ताइस का संगरभा दूनों तरफ चले तहँ तीर ॥ मूर्च्छित ह्वैगे परशुराम जब गंगा आय छिडिक्यो नीर ६६ सनमुख ह्वैगे फिरि दोऊमिलि युद्धको होनलाग सामान ॥ तब समुझायो बहु गंगाने अब नहिं करो युद्ध को ठान ६७ तुम्हरो चेला यहु भीषम है ओ जमदग्नितनय बलवान॥ नाम तुम्हारो जग में ह्वैहै मानो सत्यबचन भगवान् ६८ चेला जिनको अस बलवन्ता है भगवन्ता के अनुमान ॥ धन्य बखानों तिन गुरु केरी रहिहै सदा जगतमें मान ६६