आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)
Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik
महाकवि जगनिक द्वारा
पृष्ठ 43, कुल 618 में से
संदर्भ में पढ़ें२ आल्हखण्ड । ३८ कलियुग बाबा की रजधानी माता तुही लगावै पार ४ जप तप भाग्यो मेरि देही ते अब मैं भयौं बहुत सुकुमार ॥ ताते नैया डगमग होवै बेड़ा कौन लगावै पार ५ तुही खेवैया शारद मैया माता खेय लगावै पार ॥ नाहिं तो बूडौं मँझधारा में माता होवै हँसी तुम्हार ६ छूटि सुमिरनी गै शारद कै शाका सुनो शूरमन क्यार ॥ करिया आई अब मोहवे का जो जम्बैका राजकुमार ७ अथ कथाप्रसङ्ग ॥ एक समइया की बातें हैं यारो सुनिल्यो कांन लगाय ॥ परब दशहरा की बुड़की रहै गंगा न्हान सबै कोउ जाय १ बड़ा महातम श्रीगंगा को गायो वालमीकि महराज ॥ ब्यास बनायो महभारत जो तामें कह्यो जगत के काज २ सो सब जानै माड़ोवाला यहु जम्बै का राजकुमार ॥ हाथ जोरिकै फिरि बोलतभा दद्दुवा सुनिल्यो वचन हमार ३ भारी मेला श्री गंगा को दद्दुवा जाजमऊ के घाट ॥ पुरके बाहर हम देखा है जावैं राव रङ्क सब बाट ४ हुकुम जो पावैं हम दद्दुवा को तो गंगा को अवैं अन्ह्याय ॥ पाप नशावैं सब देही के गंगा चरण शरण में जाय ५ सुनिकै बातें ये करिया की जम्बै गोद लीन बैठाय ॥ चूम्यो चाट्यो गले लगायो बोल्यो बचन तुरत मुसुकाय ६ बारह वरसनका अरसा भो पैसा दीन न कनउज केर ॥ नायब मन्त्री चन्देले के तुमको लेयँ वहाँ जो हेर ७ बाँधिकै मुशकें म्वरे बचुवा त्वहिं तुरतै जेहल देयँ पहुँचाय ॥ पैसा देवौ तो बचिजावौ नाहिं तो जाय प्राणपर आय ८