बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ
पृष्ठ 1279, कुल 1402 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 1279
ब्राह्मण १ ] शाङ्करभाष्यार्थ १२६५
| शाङ्करभाष्यम् | शाङ्करभाष्यार्थ |
|---|---|
| अशेषान्नत्वानुपपत्तेः । सत्यं यद्यपि विद्वान् प्राणो येन कार्यकारणसंघातेन विशिष्टस्य विद्वत्ता तेन कार्यकारणसंघातेन कृमिकीटदेवाद्यशेषान्नभक्षणं नोपपद्यते ।<br><br>तेन तत्राशेषान्नभक्षणे दोषाभावज्ञापनमनर्थकम्; अप्राप्तत्वादशेषान्नभक्षणदोषस्य । | सब कुछ उसका अन्न होना सम्भव नहीं है । यद्यपि यह सत्य है कि विद्वान् प्राण ही है, तो भी जिस देहेन्द्रियसंघातसे विशिष्ट पुरुषकी विद्वत्ता स्वीकार की जाती है, उस देहेन्द्रियसंघातद्वारा कृमि, कीट एवं देवादि—इन सभीके अन्नोंको भक्षण करना उसके लिये सम्भव नहीं है । इसलिये उसके लिये सर्वान्नभक्षणमें दोषाभाव दिखलाना व्यर्थ है; क्योंकि उसके प्रति सर्वान्नभक्षणरूप दोष तो प्राप्त ही नहीं होता । |
| ननु प्राणः सन् भक्षयत्येव कृमिकीटाद्यन्नमपि । बाढम्; किंतु न तद्विषयः प्रतिषेधोऽस्ति; तस्माद् दैवरक्तं किंशुकम्, तत्र दोषाभावः । अतस्तद्रूपेण दोषाभावज्ञापनमनर्थकम्; अप्राप्तत्वादशेषान्नभक्षणदोषस्य; येन तु कार्यकारणसंघातसंबन्धेन प्रतिषेधः क्रियते तत्संबन्धेन त्विह नैव प्रतिप्रसवोऽस्ति; तस्मात्तत्प्रति- | किंतु प्राणरूपसे तो वह कृमिकीटादिके अन्नको भी भक्षण करता ही है । ठीक है, किंतु उस प्राणके विषयमें तो कहीं प्रतिषेध नहीं किया गया । इसलिये यदि पलाशके फूलको देवने ही लाल बना दिया है तो उसमें कोई दोष नहीं है । अतः प्राणरूपसे उसके दोषाभावको बतलाना व्यर्थ है, क्योंकि उसमें तो सर्वान्नभक्षणरूप दोष प्राप्त ही नहीं होता; जिस कार्यकारणसंघातके सम्बन्धसे प्रतिषेध किया जाता है; उसका सम्बन्ध रहनेके कारण तो यहाँ (प्राणवेत्ताके विषयमें) उस प्रतिषेधका प्रतिप्रसव¹ हो ही नहीं सकता । |
१. निषेधको बाध करके विधिका अनुमोदन करना प्रतिप्रसव कहलाता है ।
बृ० उ० ८०—