भारतकोश
बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ

पृष्ठ 544, कुल 1402 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 544

५३८ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय २


SanskritHindi
न' इत्येतस्मात्--इतीति व्याप्तव्यप्रकारा नकारद्वयविषया निर्दिश्यन्ते, यथा ग्रामो ग्रामो रमणीय इति, अन्यत्परं निर्देशनं नास्ति; तस्मादयमेव निर्देशो ब्रह्मणः ।<br><br>यदुक्तम्--'तस्योपनिषत्सत्यस्य सत्यम्' इति एवंप्रकारेण सत्यस्य सत्यं तत्परं ब्रह्म; अतो युक्तमुक्तं नामधेयं ब्रह्मणः नामैव नामधेयम्; किं तत् ? सत्यस्य सत्यं प्राणा वै सत्यं तेषामेव सत्यमिति ॥ ६ ॥आदेशके 'इति' शब्दसे व्याप्तव्य नकारद्वयसे सम्बन्ध रखनेवाले समस्त विषयोंके प्रकारोंका निर्देश किया गया है, जिस प्रकार कि 'गाँव-गाँव सुन्दर है' इस वीप्साद्वारा सभी गाँव अभिप्रेत हैं, इससे उत्कृष्ट कोई और निर्देश नहीं है, इसलिये यही ब्रह्मका निर्देश है ।<br><br>और ऐसा जो कहा कि 'सत्यका सत्य' यह उसकी उपनिषद् है, सो इस प्रकारसे वह परब्रह्म सत्यका सत्य है । अतः यह ब्रह्मका उचित ही नामधेय बतलाया गया है । नामहीको नामधेय कहा जाता है । वह क्या है ?—सत्यका सत्य है—प्राण ही सत्य है और यह उनका भी सत्य है ॥ ६ ॥

इति बृहदारण्यकोपनिषद्भाष्ये द्वितीयाध्याये तृतीयं मूर्तामूर्तब्राह्मणम् ॥ ३ ॥


चतुर्थ ब्राह्मण

याज्ञवल्क्य-मैत्रेयी-संवाद

SanskritHindi
उपक्रमः आत्मैत्येवोपासीत; तदेव तस्मिन्सर्वस्मिन्पदनीयमात्मतत्त्वम्, यस्मात्प्रेयः पुत्रादेः—इत्युपन्यस्तस्य'आत्मा है' इस प्रकार ही उपासना करे; वह आत्मतत्त्व ही इन सबमें प्राप्तव्य है; क्योंकि वह पुत्रादिसे भी बढ़कर प्रिय है, इस प्रकार जिसका उपन्यास किया गया है, उस