भारतकोश
छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished978 पृष्ठ

पृष्ठ 121, कुल 978 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 121

नवम खण्ड

शिलककी उक्ति—आकाश ही सबका आश्रय है

इतरोऽनुज्ञात आह—प्रवाहणकी अनुमति पाकर शिलकने कहा—

अस्य लोकस्य का गतिरित्याकाश इति होवाच सर्वाणि ह वा इमानि भूतान्याकाशादेव समुत्पद्यन्त आकाशं प्रत्यस्तं यन्त्याकाशो ह्येवैभ्यो ज्यायानाकाशः परायणम् ॥ १ ॥

‘इस लोककी क्या गति है ?’ इसपर प्रवाहणने कहा—आकाश, क्योंकि ये समस्त भूत आकाशसे ही उत्पन्न होते हैं, आकाशमें ही लयको प्राप्त होते हैं और आकाश ही इनसे बड़ा है; अतः आकाश ही इनका आश्रय है ॥ १ ॥

| अस्य लोकस्य का गतिरिति आकाश इति होवाच प्रवाहणः । आकाश इति च पर आत्मा “आकाशो वै नाम” ( छा० उ० ८।१४।१) इति श्रुतेः । तस्य हि कर्म सर्वभूतोत्पादकत्वम् । तस्मिन्नेव हि भूतप्रलयः । “तत्तेजोऽसृजत” (६।२।३), “तेजः परस्यां देवतायाम्” (६।८।६) इति हि वक्ष्यति । | ‘इस लोककी गति क्या है । इसपर प्रवाहणने कहा-‘आकाश’ । यहाँ ‘आकाश’ शब्दसे परमात्मा विवक्षित है । [ भूताकाश नहीं ] जैसा कि “आकाश ही नाम [ और रूपका निर्वाह करनेवाला है ]” इस श्रुतिसे सिद्ध होता है । सम्पूर्ण भूतोंको उत्पन्न करना यह उसीका कार्य है और उसीमें भूतोंका प्रलय होता है; जैसा कि श्रुति “उसने तेजको रचा” “तेज पर देवतामें लीन होता है” इत्यादि प्रकारसे आगे कहेगी । |