भारतकोश
धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)

धम्मपद (पालि मूल, संस्कृत छाया एवं हिन्दी अनुवाद)

Dhammapada with Pali Original & Hindi Translation

महापण्डित राहुल सांकृत्यायन द्वारा

DevanagariHindipublished213 पृष्ठ

पृष्ठ 10, कुल 213 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 10

( ॥- ) बगला अनुवाद कई जिल्दोंमें है । श्रीयुत चारुचन्द्र वसुने धम्मपदका पालीके साथ संस्कृत और बँगलामें अनुवाद किया है (इस ग्रंथसे मुझे अपने काममें बडी सहायता मिली है, और इसके लिए मैं चारु बाबूका आभारी हूँ)। बँगलाके वाद दूसरा नम्बर मराठी का है, जिसमें आचार्य धर्मानन्द कौशाम्बीके ग्रंथोंके अतिरिक्त सारे दीघनिकायका भी अनुवाद मिलता है। इस क्षेत्रमें हिन्दीका तीसरा नम्बर होना लज्जाकी बात है। मैंने अगले तीन चतुर्मासोंमें मज्झिम- निकाय, महावग्ग, और चुल्लवग्ग—इन तीन ग्रंथोंको हिन्दी में अनुवाद करनेका निश्चय किया है। यदि विघ्नबाधा न हुई, तो आशा है, इस वर्षके अन्तमें पाठक मज्झिम-निकायको हिन्दी रूप में देख लेंगे। गुरुकल्प भदन्त चन्द्रमणि महास्थविरने ही सर्व प्रथम धम्मपदका मूलपाली सहित हिन्दी अनुवाद किया था। उन्होंने अनुवादकी एक प्रति भेज दी थी; और सदाकी भाँति इस काममें भी उनसे बहुत प्रोत्साहन मिला; तदर्थं पूज्य महास्थविरका मैं कृतज्ञ हूँ। प्रयाग ७-४-१९३३ राहुल सांकृत्यायन