दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)
Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
by गोस्वामी तुलसीदास
Page 76 of 196
Read in context७२ दोहावली दोनों (चकवी-चकवा) को बंद कर रखा और वैसे ही सवेरा हो गया, परंतु दोनोंका मिलन नहीं हुआ। (श्रीरामजीसे मिलनेके लिये जब भरतजी सब अयोध्यावासियोंको साथ लेकर चित्रकूट जा रहे थे, तब रास्तेमें भरद्वाजजीने उनका आतिथ्यसत्कार किया और तपोबलसे नाना प्रकारकी ऐश्वर्यपूर्ण भोगसामग्रियाँ उत्पन्न कर दीं, परंतु भरतजीने समीप रहनेपर भी उस सम्पत्तिकी ओर— भोग-सामग्रियोंकी ओर मनसे भी नहीं ताका, जैसे चकवा-चकवी रातको एक पिंजरेमें बंद रहनेपर भी एक दूसरेकी ओर नहीं देखते।) ॥ २०६ ॥ सधन चोर मग मुदित मन धनी गही ज्यों फेंट। त्यों सुग्रीव बिभीषनहि भई भरत की भेंट ॥२०७॥ भावार्थ—जैसे धन लेकर प्रसन्न मनसे रास्तेमें जाते हुए चोरको धनी आकर पकड़ ले, उस समय उस चोरकी जैसी हालत होती है, वैसी ही हालत भरतसे मिलनेपर सुग्रीव और विभीषणकी हुई। (सुग्रीव और विभीषणने अपनेको भगवान्का प्रेमी सखा समझ रक्खा था और इस प्रेमरूपी धनको लिये ही वे फूलते हुए भरतजीके सामने पहुँचे; परंतु वहाँ प्रेममूर्ति भरतजीको देखते ही वे दोनों यह समझकर सकुचा गये कि वास्तवमें प्रेमके धनी तो भरतजी ही हैं, जिन्होंने बड़े भाईके लिये यह दशा स्वीकार की है। हम तो नामके ही प्रेमी हैं, जो राज्यके लिये भाइयोंको मरवाकर भगवान्के सखा कहलानेका दावा करते हैं।) ॥ २०७ ॥ राम सराहे भरत उठि मिले राम सम जानि। तदपि बिभीषन कीसपति तुलसी गरत गलानि ॥२०८॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यद्यपि श्रीरामजीने विभीषण