भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 526, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 526

(८२)

अमरसिंह बोध

सूरज सुत जस आज्ञा देई । दूत उठाय सबै शिर लेई ॥ चित्रगुप्त सो लिखनी लेखै । धर्मराय न्याय तहैं पेखै ॥

सारखी-कै कमाई जो कछू, कभी न निष्फल जाय ॥

सात समुन्दर आडा परै, मिलै अगाऊ धाय ॥

भूमि ताभ्रमय तहां बनाई । तापर अग्नि प्रचण्ड बिछाई ॥ दहकत ज्वाला सो महि कैसी । अति दुस्सह प्रलयगिनि जैसी ॥ तहैं नर जाइ जरत दुख पावैं । यमगण हानि तेहि मांझ जरावैं ॥ तीव्र नख रद शूचीकच केते । पापिन कहैं दुख देहि सब तेते ॥ अति तनु कृश तनु बहु पापी । तहैं दुख पावत जन परितापी ॥ सांकरि बांधि बांधि गज लावैं । अति दृढ सुदूर हानि तेहि ढावैं ॥ दुख लहि जब इतउत नर धावैं । यमगण धरि तिहि माहिं गिरावैं ॥ पुनि निज कृतकर याद करावैं । परिघन हनि बहु त्रास दिखावैं ॥ तस थम्भ बहु ठाड रहावैं । पर तिय गामी ताहि सटावैं ॥ निज पति छोड परपुरुष लुभावैं । सोइ तिया तहैं लाइ मिलावैं ॥ यमगण ताहि मारि भिटावत । कर वचन पुनि ताहि सुनावत ॥ यमके दूत अस कहैं पुकारी । तबतौ तन मन सकल विसारी ॥ प्राण समान चही परनारी । अबकिन भेटेहु रुचि किमि मारी ॥ उन्नत कुच भुजभरि जिमि भेटे । मुख चुम्बन रति करि दुख मेटे ॥ रही जो तव जीवन जग नारी । यह सोइ अपर न करहु विचारी ॥ कलनहिछनजेहि विनतोहि पापी । मिलहु न तिय सँग करत अलापी ॥ यहि विधि यमगण वचन सुनावैं । हनि हनि अधमन खम्भ लगावैं ॥ मद पीवत सँग जे करि प्रीती । मांसहिं खाइ करत अनरीती ॥ तस तैल तेहि मारि पियाई । कहत मदहि पीवहु शठ आई ॥ हाहाकार करै जब सोई । करै विनती सो बहु रोई ॥ ता ऊपर तैलहिं सो डारैं । भीतर बाहर दोऊ विधि जारैं ॥ इतना करैं बहुरि सो आगे । करन शासना सो फिर लागे ॥

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण) · पृष्ठ 526, कुल 2136 में से · BharatKosha