कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
पृष्ठ 570, कुल 2136 में से
संदर्भ में पढ़ें(१२६)
बीरसिंह बोध
ज्ञानी वचन
दोय कर जोरि कहे शठिहारा । मुक्ति वचन जिव डार विसारा ॥ विसरे नाम छेके यम आयी । भाषि नाम यम जीव छुडायी ॥
पुरुष वचन
आज्ञा जीव पुरुष हंकराई । कहो जीव कस कीन कमाई ॥ कैसे पहुँचे लोक हमारे । सत्य वचन सो कहो विचारे ॥
हंस वचन
मस्तक नाय हंस कर जोरी । अमर पुरुष विन्ती यक मोरी ॥ हे साहब हम कछू न चीन्हा । गुरुको वचन मानि शिरलीन्हा ॥ जा दिन गुरु मोहिं दीनेउ पाना । तब मैं जानवो पद निर्बाना ॥ साधु गुरु मैं जान्यो एका । काम क्रोध छोडयो टेका ॥ साधु संत कर बन्देउ पायो । विसरचो नाम गुरु मोहि सुनायो ॥ अब पुरी यम छेकेउ आयी । पल यक दुख मोहिं तहाँ दिखायी ॥
साखी-खसम आइ दर्शन दिये, दीना नाम सुनाइ ॥ तब आये हम लोककूँ, यम शिर पाँव चढाइ ॥
चौपाई
जो नहिं नाम मुक्तिको पावे । माला डारि जगत बौरावे ॥ सुने नाम अरु करे कमाई । छाडे पारखण्ड अरु अधमाई ॥ निर्मल काया होय संसारा । जाकहँ दया करे करतारा ॥ नाम कवीर जपे बड भागी । उन मन ले गुरुचरमन लागी ॥ जापर दया जो होय तुम्हारी । ताकहँ कहा करहि बटपारी ॥ पुरुष दया जब होय सहायी । सत्यलोकमों जाय समायी ॥
छन्द-पुरुष दया कीन ततछिन अटल काया तब भयो ॥ पुहुप दीप निवास कीना सुमन सज्या आनन्दमयो ॥