भारतकोश
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

पृष्ठ 592, कुल 2136 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 592

( १२ )

शोपालबोध

सत्गुरु वचन

नौ नारी मिलि विन्ती करई । कुवर पचास ठाढ़ तहँ रहई ॥ बेटी एक सुरजकी जोती । ताहि लिलार पुहे जनु मोती ॥ साहब चरण धरा तिन आई । अब हम चरणछोड़ि नहिं जायी ॥ कीन्ह आरती नरयर मोरा । सकल जीवके तिनुका तोरा ॥ सुकृत अंश बुलाये ज्ञानी । पुरुष दरश कर राजा आनी ॥ लै अमरावहु लोक द्वारा । पल महाँ लाय ठाढ़ बैठारा ॥ दिना चार लगी राख्यो काया । वेगी जाय पुरुष पहाँ आया ॥ लिखिलिखिपान सबन कहँदीना । सकलो जीव वन्दन कीना ॥ जेते जीव परवाना पावा । तेते हंसा लोक सिधावा ॥ काया छोड़ि हंस चले आगे । सत्य सुकृत के चरनन लागे ॥ लागी डोर पुरुषके पास । तवै दूत यक कियो तमाशा ॥ सुकृत संग हंस सब जेते । आये दूत कला धरि तेते ॥ छाप तिलक तब विरचि बनायी । मारगमाँहि ठाढ़ भय आयी ॥ आओ हंस पुरुषके पास । नातो होवै ठाट विनाशा ॥ बोले दूत हंस कहँ जायी । हम गुरुज्ञानी तोंहि सहायी ॥ हमरे संग चलो हो राजा । हमरे शरण काल उठि भाजा ॥ हंस रूप तुम धरि बटपारा । हम नहिं फन्दा परै तुम्हारा ॥ सुकृत कहै हंस चलि आज । हमरे संग काल नहिं पाऊ ॥ बाएँ अंग कालका धारा । दहिने पाँजी अहै हमारा ॥ ताहि द्वार होय सुरति लगाओ । बेगि दरश पुरुषके पाओ ॥ सुकृत सागर पहुँचे जायी । अहो हंस तुम लेहु नहायी ॥ सकल हंस मिलि पैठि नहावा । निरखै द्रौप द्रौपका भावा ॥