मत्स्य महापुराण
Matsya Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 312, कुल 1098 में से
संदर्भ में पढ़ें३०२ * मत्स्यपुराण *
| माक्षीकभद्रसरसाथ वनेन तद्वद्
रौप्येण भास्वरवता च युतं विधाय।
होमश्रुतुर्भिरथ वेदपुराणविद्भि-
र्दान्तैरनिन्द्यचरिताकृतिभिर्द्विजेन्द्रैः ॥ २५
पूर्वेण हस्तमितमत्र विधाय कुण्डं
कार्यस्तिलैर्यवघृतेन समित्कुशैश्च।
रात्रौ च जागरमनुद्धतगीततूर्यै-
रावाहनं च कथयामि शिलोच्चयानाम्॥ २६
त्वं सर्वदेवगणधामनिधे विरुद्ध-
मस्मद्गृहेष्वमरपर्वत नाशयाशु।
क्षेमं विधत्स्व कुरु शान्तिमनुत्तमां नः
सम्पूजितः परमभक्तिमता मया हि ॥ २७
त्वमेव भगवानीशो ब्रह्मा विष्णुर्दिवाकरः।
मूर्तामूर्तात् परं बीजमतः पाहि सनातन॥ २८
यस्मात् त्वं लोकपालानां विश्वमूर्तेश्च मन्दिरम्।
रुद्रादित्यवसूनां च तस्माच्छान्तिं प्रयच्छ मे ॥ २९
यस्मादशून्यममरैर्नारीभिश्च शिवेन च।
तस्मान्मामुद्धराशेषदुःखसंसारसागरात् ॥ ३०
एवमभ्यर्च्य तं मेरुं मन्दरं चाभिपूजयेत्।
यस्माच्चैत्ररथेन त्वं भद्राश्वेन च वर्षतः॥ ३१
शोभसे मन्दर क्षिप्रमतस्तुष्टिकरो भव।
यस्माच्चूडामणिर्जम्बूद्वीपे त्वं गन्धमादन ॥ ३२
गन्धर्ववनशोभावानातः कीर्तिर्दृढास्तु मे।
यस्मात् त्वं केतुमालेन वैभ्राजेन वनेन च॥ ३३
हिरण्मयाश्वत्थशिरास्तस्मात् पुष्टिर्ध्रुवास्तु मे।
उत्तरैः कुरुभिर्यस्मात् सावित्रेण वनेन च॥ ३४
सुपार्श्व राजसे नित्यमतः श्रीरक्षयास्तु मे।
एवमामन्त्र्य तान् सर्वान् प्रभाते विमले पुनः॥ ३५
स्नात्वाथ गुरवे दद्यान्मध्यमं पर्वतोत्तमम्।
विष्कम्भपर्वतान् दद्यादृत्विग्भ्यः क्रमशॊ मुने ॥ ३६ | उसी प्रकार मधुसे बने हुए भद्रसर नामक सरोवर और चमकीली चाँदीसे निर्मित वनसे संयुक्त कर देना चाहिये। तत्पश्चात् पूर्व दिशामें एक हाथ लम्बा, चौड़ा और गहरा कुण्ड बनाकर तिल, यव, घी, समिधा और कुशोंद्वारा चार श्रेष्ठ ब्राह्मणोंसे हवन करावे। वे सभी ब्राह्मण वेदों और पुराणोंके ज्ञाता, जितेन्द्रिय, अनिन्द्य चरित्रवान् और सुरूप हों। रातमें मधुर शब्दमें गायन और तुरही आदि वाद्योंका वादन कराते हुए जागरण करना चाहिये। अब मैं इन पर्वतोंके आवाहनका प्रकार बतला रहा हूँ। (उन्हें इस प्रकार आवाहित करे—) अमरपर्वत! तुम समस्त देवगणोंके निवासस्थान और रत्नोंकी निधि हो। मैंने परम भक्तिके साथ तुम्हारी पूजा की है, इसलिये तुम हमारे घरोंमें स्थित विरुद्धभाव अर्थात् वैरभावको शीघ्र ही नष्ट कर दो, हमारे कल्याणका विधान करो और हमें श्रेष्ठ शान्ति प्रदान करो। सनातन! तुम्हीं ब्रह्मा, भगवान् विष्णु, शङ्कर और सूर्य हो तथा मूर्त (साकार) और अमूर्त (निराकार)-से परे संसारके बीज (कारणरूप) हो, अतः हमारी रक्षा करो। चूँकि तुम लोकपालों, विश्वमूर्ति भगवान् विष्णु, रुद्र, सूर्य और वसुओंके निवासस्थान हो, इसलिये मुझे शान्ति प्रदान करो। चूँकि तुम देवताओं, देवाङ्गनाओं और शिवजीसे अशून्य अर्थात् संयुक्त रहते हो, इसलिये इस निखिल दुःखोंसे भरे हुए संसार-सागरसे मेरा उद्धार करो॥ २२-३०॥

इस प्रकार उस मेरुगिरिकी अर्चना करनेके पश्चात् मन्दराचलकी पूजा करनी चाहिये—'मन्दराचल! चूँकि तुम चैत्ररथ नामक वन और भद्राश्व नामक वर्षसे सुशोभित हो रहे हो, इसलिये शीघ्र ही मेरे लिये तुष्टिकारक बनो।' 'गन्धमादन! चूँकि तुम जम्बूद्वीपमें शिरोमणिके समान सुशोभित और गन्धर्वोंके वनोंकी शोभासे सम्पन्न हो, इसलिये मेरी कीर्तिको सुदृढ़ कर दो।' 'विपुल! चूँकि तुम केतुमाल वर्ष और वैभ्राज नामक वनसे सुशोभित हो और तुम्हारे शिखरपर स्वर्णमय पीपलका वृक्ष विराजमान है, इसलिये (तुम्हारी कृपासे) मुझे निश्चला पुष्टि प्राप्त हो।' 'सुपार्श्व! चूँकि तुम उत्तर कुरुवर्ष और सावित्र नामक वनसे नित्य शोभित हो रहे हो, अतः मुझे अक्षय लक्ष्मी प्रदान करो।' इस प्रकार उन सभी पर्वतोंको आमन्त्रित करके पुनः निर्मल प्रभात होनेपर स्नान आदिसे निवृत्त हो बीचवाला श्रेष्ठ पर्वत गुरु (यज्ञ करानेवाले)-को दान कर दे। मुने! इसी प्रकार क्रमशः विष्कम्भपर्वतोंको ऋत्विजोंने दान कर |