भारतकोश
संक्षिप्त नृसिंह पुराण (सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित)

संक्षिप्त नृसिंह पुराण (सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित)

Sankshipta Narasimha Purana Gita Press

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished318 पृष्ठ

पृष्ठ 149, कुल 318 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 149

१३८ श्रीनरसिंहपुराण [ अध्याय ४० व्यूढोरस्कं महाबाहुं पृथुवक्त्रं नराधिप। अग्निजिह्वं स्रुचं तुण्डं चन्द्रार्कनयनं महत्॥ १२ पूर्तेष्टधर्मश्रवणं दिव्यं तं सामनिःस्वनम्। प्राग्वंशकायं हविर्नासं कुशदर्भतनूरुहम्॥ १३ सर्वं वेदमयं तच्च पुण्यसूक्तमहासटम्। नक्षत्रताराहारं च प्रलयावर्तभूषणम्॥ १४ इत्थं कृत्वा तु वाराहं प्रविवेश वृषाकपिः। रसातलं नृपश्रेष्ठ सनकाद्यैरभिष्टुतः॥ १५ प्रविश्य च हिरण्याक्षं युद्धे जित्वा वृषाकपिः। दंष्ट्राग्रेण ततः पृथ्वीं समुद्धृत्य रसातलात्॥ १६ स्तूयमानोऽमरगणैः स्थापयामास पूर्ववत्। संस्थाप्य पर्वतान् सर्वान् यथास्थानमकल्पयत्॥ १७ विहाय रूपं वाराहं तीर्थे कोकेतिविश्रुते। वैष्णवानां हितार्थाय क्षेत्रं तद्गुह्यमुत्तमम्॥ १८ ब्रह्मरूपं समास्थाय पुनः सृष्टिं चकार सः। विष्णुः पाति जगत्सर्वमेवम्भूतो युगे युगे। हन्ति चान्ते जगत्सर्वं रुद्ररूपी जनार्दनः॥ १९ वेदान्तवेद्यस्य हरेर्वृषाकपेः कथामिमां यश्च शृणोति मानवः। दृढां मतिं यज्ञतनौ विवेश्य वै विहाय पापं च नरो हरिं व्रजेत्॥ २० मुखमण्डल स्थूल और छाती चौड़ी थी, भुजाएँ बड़ी-बड़ी थीं, अग्नि ही जिह्वा और स्रुक् (स्रुवा) ही थुथुन थी। चन्द्रमा और सूर्य विशाल नेत्र थे, पूर्त (बावली आदि खुदवाना) और इष्ट-धर्म (यज्ञ-यागादि) उनके कान थे, साम ही स्वर था। प्राग्वंश (पत्नीशाला या यजमान-गृह) ही शरीर था, हवि ही नासिका था, कुश-दर्भ ही रोमावलियाँ थे। इस प्रकार उनका सम्पूर्ण शरीर वेदमय था, पवित्र वैदिक सूक्त ही उनके बड़े-बड़े अयाल थे। नक्षत्र और तारे उनके हार थे तथा प्रलयकालीन आवर्त (भँवरें) ही उनके लिये भूषणका काम दे रहे थे॥ १०-१४ १/२ ॥ नृपश्रेष्ठ! भगवान् विष्णुने ऐसे वाराहरूपको धारणकर रसातलमें प्रवेश किया। उस समय सनकादि योगीजन उनकी स्तुति करते थे। वहाँ जाकर भगवान्ने युद्धमें हिरण्याक्षको मारकर उसपर विजय पायी और अपनी दाढ़ोंके अग्रभागसे पृथ्वीको उठाकर वे रसातलसे ऊपर ले आये। फिर देवगण उनकी स्तुति करने लगे और उन्होंने पूर्ववत् पृथ्वीको स्थापित किया। पृथ्वीको स्थिर करनेके पश्चात् उसपर यथास्थान पर्वतोंका संनिवेश किया। तदनन्तर वैष्णवोंके हितके लिये कोकामुख तीर्थमें वाराहरूपका त्याग किया। वह वाराह-क्षेत्र उत्तम एवं गुह्य तीर्थ है। फिर ब्रह्माजीका रूप धारणकर उन्होंने सृष्टि-रचना की। इस प्रकार भगवान् विष्णु युग-युगमें अवतार लेकर सम्पूर्ण जगत्की रक्षा करते हैं। फिर वे जनार्दन रुद्ररूप धारणकर अन्तकालमें समस्त लोकोंका संहार करते हैं॥ १५-१९॥ जो मनुष्य वेदान्तवेद्य भगवान् विष्णुकी इस कथाको श्रवण करता है, वह भगवान् यज्ञमूर्तिमें अपनी सुदृढ़ बुद्धि लगाकर समस्त पापोंसे मुक्त हो, उन भगवान् हरिको ही प्राप्त करता है॥ २०॥ इति श्रीनरसिंहपुराणे वाराहप्रादुर्भावो नाम एकोनचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ३९॥ इस प्रकार श्रीनरसिंहपुराणमें 'वाराहावतार' नामक उन्तालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ॥ ३९॥ चालीसवाँ अध्याय नृसिंहावतार; हिरण्यकशिपुकी वरदान-प्राप्ति और उससे सताये हुए देवोंद्वारा भगवान्‌की स्तुति मार्कण्डेय उवाच वाराहः कथितो ह्येवं प्रादुर्भावो हरेस्तव। साम्प्रतं नारसिंहं तु प्रवक्ष्यामि निबोध मे॥ १ मार्कण्डेयजी बोले-राजन्! इस प्रकार मैंने तुमसे भगवान् विष्णुके वराह-अवतारका वर्णन किया। अब 'नृसिंहावतार' का वर्णन करूँगा; सुनो॥ १॥ In Public Domain. Digitzed by Sarvagya Sharda Peeth

संक्षिप्त नृसिंह पुराण (सचित्र हिन्दी अनुवाद सहित) · पृष्ठ 149, कुल 318 में से · BharatKosha