भारतकोश
नीतिवाक्यामृतम् (आचार्य सोमदेव सूरि - पण्डित रामचन्द्र मालवीय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

नीतिवाक्यामृतम् (आचार्य सोमदेव सूरि - पण्डित रामचन्द्र मालवीय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Nitivakyamritam of Somadeva Suri with Commentary

आचार्य सोमदेव सूरि (टीकाकार: पं. रामचन्द्र मालवीय) द्वारा

DevanagariHindipublished220 पृष्ठ

पृष्ठ 81, कुल 220 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 81

पुरोहितसमुद्देशः ६५ उसका अभ्यास किया जाता है तो उस कर्म में कुशलता अवश्य प्राप्त होती है । गुरु की आज्ञा का पालन— गुरुवचनमनुल्लङ्घनीयमन्यत्राधर्मानुचिताचारात्मप्रत्यवायेभ्यः ॥ ९ ॥ जो धर्मानुकूल हों, उचित आचरण के प्रतिकूल न हों तथा जिनसे आत्म- कल्याण होता हो ऐसे गुरुवचनों का उल्लङ्घन नहीं करना चाहिए ! गुरु की विशेषता— युक्तमयुक्तं वा गुरुरेव जानाति यदि न शिष्यः प्रत्यर्थवादी ॥ १० ॥ यदि शिष्य गुरु के प्रतिकूल बोलने वाला नहीं है तो उसके लिये उचित और अनुचित कर्त्तव्यों को गुरु ही जानता है । क्रोधित गुरुजनों के प्रति कर्त्तव्य— गुरुजनरोपेऽनुत्तरदानमभ्युपपत्तिश्चौषधम् ॥ ११ ॥ गुरु लोग जब कुपित हों तब उत्तर न देना और सेवा करना ही उस क्रोध की शान्ति के लिये औषध है । गुरु के प्रति कर्त्तव्यों का निर्देश— शत्रूणामभिमुखः पुरुषः श्लाघ्यो न पुनर्गुरूणाम् ॥ १२ ॥ पुरुष वह प्रशंसनीय है जो शत्रुओं से मोर्चा ले न कि गुरुओं से । आराध्यं न प्रकोपयेद् यद्यसावाश्रितेषु कल्याणशंसी ॥ १३ ॥ यदि आराध्य गुरु अपने आश्रितों के सदा कल्याणकामी हों तो उनको कुपित नहीं करना चाहिए । गुरुभिरुक्तं नातिक्रमितव्यं यदि नेहिकामुत्रिकफलविलोपः ॥ १४ ॥ यदि इहलोक और परलोक की फलप्राप्ति में बाधा न पड़ती हो तो गुरुओं के वचन का उल्लङ्घन नहीं करना चाहिए । सन्दिहानो गुरुम् अकोपयन्नापृच्छेत् ॥ १५ ॥ पढ़ते समय किसी बात में संशय होने पर गुरुजी क्रोधित न हों इस बात का ध्यान रखते हुए सन्दिग्ध विषय को पुनः पूछ ले । गुरूणां पुरतो न यथेष्टमासितव्यम् ॥ १६ ॥ गुरुओं के आगे मनमाने ढंग से न बैठे । नानभिवाद्योपाध्यायाद् विद्यामाददीत ॥ १७ ॥ अभिवादन किये बिना गुरु से विद्या न ग्रहण करे । अध्ययनावस्था का आचार— अध्ययनकाले व्यासङ्गं पारिप्लवमन्यमनस्कतां च न ब्रजेत् ॥ १८ ॥ अध्ययन के समय विरोधी विचार, चञ्चलता और अन्यमनस्कता न करे। ५ नी०