झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (१८५७ स्वातन्त्र्य समर की अमर वीरांगना शौर्य इतिहास)
Rani Lakshmibai of Jhansi Historical Biography
वृन्दावनलाल वर्मा / ऐतिहासिक शोध द्वारा
पृष्ठ 140, कुल 526 में से
संदर्भ में पढ़ेंलक्ष्मीबाई १२६ 'मैंने सुना है कि इस कहानी का सम्बन्ध दिल्ली के बुड्ढे बादशाह बहादुरशाह से है।' 'वह तो कविता करने में मस्त रहता है।' 'उसको बादशाह कौन कहता है?' 'शिष्टचार। केवल शिष्टाचार।' 'ऐसा कैसा शिष्टाचार ! बादशाह सिर्फ एक है। एक के सिवाय दूसरा किसी प्रकार नही हो सकता है। वह है इंगलैंड का बादशाह। थी चियर्स। हुर्रै !' 'हुर्रै ! इन सब कठपुतलियो को खाक करो। कहा के राजा और कहा के बादशाह ! कम्बख्त किलो और महलो में बैठे बैठे गुलछर्रे उड़ाते हैं। गरीबो की औरतो को सताते हैं और डाके डलवाते हैं। डैम डैम ऑल।' 'चुप चुप अभी नही। जरा ठहर कर सब होगा। सब मुकुट और ताज हमारे पैरो पर गिरेंगे। पर होगा सब धीरे धीरे। कुछ दिनो में सारा हिन्दुस्थान ईसाई हो जावेगा। और इङ्गलैंड का राज्य अमर।' 'धीरे धीरे बेवकूफ अभी कसर है। इस समय चोर-डाकुओ और फसादियो को ठंडा करके व्यौपार और खेती को बढाना है। जनता हमको श्रद्धा की दृष्टि से देखेगी। जो हिन्दुस्थानी अंगरेजी पढ लिख जाय उसको छोटी मोटी नौकरिया देकर अगरेजो का अदब करना सिखलाया जावेगा। वे उस अदब को जनता में फैला देंगे। जनता हमेशा कृतज्ञ रहेगी और हमारे हाथ जोड़ते नही अघावेगी। हमारे छोकरे सदा सर्वदा हमारा आतंक बनाये रक्खेगे। वही आतंक हमारा सब कुछ होगा।' 'ओह डियर मी ! तुम तो बिलकुल अरस्तू और सुकरात हो गये !' 'हिश ! हमारे मन को केवल एक बात दिक करती है—ये राजा और नवाब !' 'फिर वही हिमाकत। कह दिया कि धीरज धरो। इंगलैंड के राजनीतिज्ञ काफी होशियार और कुशल हैं और हिन्दुस्थान में गवर्नर