भारतकोश
सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)

DevanagariHindipublished104 पृष्ठ

पृष्ठ 10, कुल 104 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 10

10

साहिब बन्दगी

पित्तोदर के लक्षण

  • ❑ चमड़ी पीली पड़ जाती है।
  • ❑ मुँह कड़वा लगने लगता है।
  • ❑ प्यास बहुत सताती है।
  • ❑ पसीना भी बहुत आता है।
  • ❑ सिर चकराता है।
  • ❑ ज्वर हो जाता है।

वातोदर के लक्षण

  • ❑ आँखें, नाखून, चमड़ी सब काले पड़ जाते हैं।
  • ❑ शरीर भारी रहता है।
  • ❑ रूखी खाँसी होती है।
  • ❑ अफारा होता है।
  • ❑ पेट से आवाज होती है।

कफपाण्डु रोग के लक्षण

  • ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
  • ❑ आलस्य होता है।
  • ❑ शरीर भारी हो जाता है।
  • ❑ मूत्र सफेद रंग का हो जाता है।
  • ❑ नेत्र भी सफेद हो जाते हैं।
  • ❑ मुख से बार-बार थूक निकलता है।

वातपाण्डुरोग के लक्षण

  • ❑ मूत्र काला और लाल हो जाता है।