भारतकोश
श्रीभाष्य (भगवद् रामानुजाचार्य - विशिष्टाद्वैत वेदान्त ब्रह्मसूत्र महाभाष्य सटीक)

श्रीभाष्य (भगवद् रामानुजाचार्य - विशिष्टाद्वैत वेदान्त ब्रह्मसूत्र महाभाष्य सटीक)

Sri Bhashya of Bhagavad Ramanujacharya with Commentary

भगवद् रामानुजाचार्य (सम्पादक: स्वामी वासुदेवाचार्य) द्वारा

DevanagariHindipublished696 पृष्ठ

पृष्ठ 22, कुल 696 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 22

१० शास्त्र की प्रधानता तथा सगुणवाक्य की अपेक्षा निर्गुण बोधक वाक्य की प्रधानता का समर्थन । “सत्यज्ञानमनन्तं” श्रादि पदों की निर्विशेष वस्तु मात्र बोधकता का निरूपण और लक्षणा वृत्ति विचार । सामानाधिकरण्य विचार । भेद प्रतीति की सत्यता का खण्डन । अनुभूति की सद्रूपता, स्वप्रका- शता, नित्यता, निर्विकारता, एकता और आत्मता का समर्थन । विषय विज्ञाता और व्यावहारिक “अहं” पदार्थ की अनात्मकता का विश्लेषण । पृ०२४-४६ महा सिद्धान्त १. शांकरमत निरसनः- निर्विशेष वस्तु की अप्रामाणिकता तथा सविशेष वस्तु ग्राहिता का निरू- पण । शब्द प्रमाण की सविशेष वस्तु ग्राहिता का स्थापन, वेदांत सम्मत निर्विकल्प ज्ञान निरूपण तथा नैयायिक निर्विकल्प ज्ञान का खण्डन । २. भेदाभेदवाद का निराकरणः-अनुमान की सविशेष वस्तु विषयकता का निरूपण । प्रत्यक्ष की सन्मात्र ग्राहिता का खण्डन तथा भेदवाद में आरोपित दोषों का प्रत्याख्यान । ३. शरीर संस्थान की स्थापना, घटादि वस्तु के मिथ्या- नुमान का खण्डन तथा सत् और अनुभूति की एकता निराकरण । अनुभूति की स्वप्रकाशता, नित्यता निर्विकारता और ऐकता का निराकरण । संवित्’ (अनुभूति) की आत्मता का निराकरण तथा “अहं” पदार्थ की श्रात्मता ज्ञान स्वरूपता और ज्ञानशीलता का समर्थन । ज्ञाता के मिथ्यात्व का खण्डन, विकार- शील श्रंतःकरण की ज्ञातृता का निराकरण, परोक्त ज्ञातृता की व्यवस्था का दोष कथन । संवित् और आत्मा की अज्ञानाश्रयता का खण्डन । सुषुप्ति आदि अवस्थाओं में “अहं” पदार्थ के प्रकाश का समर्थन, मोक्षदशा में भी “अहं” पदार्थ की अनुवृत्ति का समर्थन । ankurnagpal108@gmail.com

श्रीभाष्य (भगवद् रामानुजाचार्य - विशिष्टाद्वैत वेदान्त ब्रह्मसूत्र महाभाष्य सटीक) · पृष्ठ 22, कुल 696 में से · BharatKosha