भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 385, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 385

अध्याय ७८ ] शिवाचारके परिपालनमें अहिंसाधर्मकी महिमा एवं शिवभक्तिका माहात्म्य ३८३

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
जन्तुभिर्मिश्रिता ह्यापः सूक्ष्माभिस्तान्निहत्य तु।
यत्पापं सकलं चाद्भिरपूताभिश्चिरं लभेत्॥ ४

सम्मार्र्जने तथा नॄणां मार्जने च विशेषतः।
अग्नौ कण्डनके चैव पेषणे तोयसङ्ग्रहे॥ ५

हिंसा सदा गृहस्थानां तस्माद्धिंसां विवर्जयेत्।
अहिंसेयं परो धर्मः सर्वेषां प्राणिनां द्विजाः॥ ६

तस्मात्सर्वप्रयत्नेन वस्त्रपूतं समाचरेत्।जल सूक्ष्म कीटाणुओंसे युक्त रहता है, अतः निश्चय ही अपवित्र जलसे देवकार्य करनेपर वही सारा पाप होता है, जो उन्हें मारनेसे होता है। झाड़ू लगाने, सफाई करने, विशेष करके अग्निकर्ममें, कूटने-पीसनेमें तथा जलके संग्रहमें गृहस्थ मनुष्योंसे हिंसा हो जाती है, अतः हिंसासे बचना चाहिये। हे द्विजो! सभी प्राणियोंके प्रति यह अहिंसा [भाव] सबसे बड़ा धर्म है, अतः पूर्ण प्रयत्नसे वस्त्रसे पवित्र किया हुआ (छाना हुआ) जल प्रयोग करना चाहिये॥ ३—६ १/२॥
तद्दानमभयं पुण्यं सर्वदानोत्तमोत्तमम्॥ ७

तस्मात्तु परिहर्तव्या हिंसा सर्वत्र सर्वदा।
मनसा कर्मणा वाचा सर्वदामिंसकं नरम्॥ ८

रक्षन्ति जन्तवः सर्वे हिंसकं बाधयन्ति च।
त्रैलोक्यमखिलं दत्त्वा यत्फलं वेदपारगे॥ ९

तत्फलं कोटिगुणितं लभतेऽहिंसको नरः।वह दान पुण्यप्रद तथा सभी दानोंमें उत्तमोत्तम है, जो अभय देनेवाला होता है, अतः सभी जगह सर्वदा हिंसाका त्याग करना चाहिये। मन-वाणी तथा कर्मसे जो किसीकी हिंसा नहीं करता अर्थात् उन्हें दुःख नहीं पहुँचाता, ऐसे अहिंसक व्यक्तिकी सभी प्राणी सदा रक्षा करते हैं और हिंसकको कष्ट पहुँचाते हैं। वेदके पारगामी विद्वान्को सम्पूर्ण त्रिलोकका दान देकर मनुष्य जो फल पाता है, उसका करोड़ों गुना फल अहिंसक मनुष्य प्राप्त करता है॥ ७—९ १/२॥
मनसा कर्मणा वाचा सर्वभूतहिते रताः॥ १०

दयादर्शितपन्थानो रुद्रलोकं व्रजन्ति च।
स्वामिवत्परिरक्षन्ति बहूनि विविधानि च॥ ११

ये पुत्रपौत्रवत्स्नेहाद्रुद्रलोकं व्रजन्ति ते।
तस्मात्सर्वप्रयत्नेन वस्त्रपूतेन वारिणा॥ १२

कार्यमभ्युक्षणं नित्यं स्त्रपनं च विशेषतः।
त्रैलोक्यमखिलं हत्वा यत्फलं परिकीर्त्यते॥ १३

शिवालये निहत्यैकमपि तत्सकलं लभेत्।मन, वचन तथा कर्मसे सभी प्राणियोंके हितमें संलग्न और दयादृष्टिके मार्गपर चलनेवाले रुद्रलोकको जाते हैं। जो लोग स्वामीके समान विभिन्न प्राणियोंको अपने पुत्र-पौत्रके समान समझकर स्नेहपूर्वक उनकी रक्षा करते हैं, वे रुद्रलोकको जाते हैं। अतः पूरे प्रयत्नसे वस्त्रसे पवित्र किये गये जलके द्वारा सदा अभ्युक्षण तथा विशेषरूपसे स्नान कराना चाहिये। सम्पूर्ण त्रिलोकका संहार करनेपर जो [पापका] फल कहा गया है, उस सम्पूर्ण पापको मनुष्य शिवालयमें मात्र एक प्राणीकी हत्या करके प्राप्त करता है॥ १०—१३ १/२॥
शिवार्यं सर्वदा कार्या पुष्पहिंसा द्विजोत्तमाः॥ १४

यज्ञार्थं पशुहिंसा च क्षत्रियैर्दुष्टशासनम्।
विहिताविहितं नास्ति योगिनां ब्रह्मवादिनाम्॥ १५

यतस्तस्मान्न हन्तव्या निषिद्धानां निषेवणात्।
सर्वकर्माणि विन्यस्य संन्यस्ताद् ब्रह्मवादिनः॥ १६हे श्रेष्ठ द्विजो! शिवके निमित्त सदा पुष्पहिंसा की जानी चाहिये। यज्ञके लिये पशुहिंसा दुष्ट शासन है; यह क्षत्रियोंके द्वारा की जा सकती है। ब्रह्मवादी योगियोंके लिये [कोई] विधिनिषेध नहीं है। अतः निषिद्धका सेवन करनेपर भी वे वध्य नहीं हैं। सभी कर्मोंका त्याग करके संन्यास
श्रीलिंगमहापुराण · पृष्ठ 385, कुल 834 में से · BharatKosha