स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished79 पृष्ठ
पृष्ठ 8, कुल 79 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 8
- 2. दूसरे बर्तन में 1 किलो तेल 250 ग्राम बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाए, ताकि तनिक भी गाँठ न रहे।
- 3. 5-6 घण्टे तक ठण्डा हो जाने पर कास्टिक पोटैश के घोल की धीरे-धीरे तेल बेसन के घोल में डालकर लकड़ी के डंडे से मिलाकर तेजी से घुटाई करते जाएं। यह घोल धीरे-धीरे गाढ़े पेस्ट में बदलता जाएगा। घुटाई सामान्यतः 4-5 मिनट तक की जाए। जितनी घुटाई की जाएगी, उतना ही अच्छा साबुन बनेगा। यह कार्य 2 व्यक्ति मिलकर अच्छा तरह कर सकते हैं।
- 4. साबुन पेस्ट को अब लकड़ी के साँचे अथवा बर्तन में जिसमें साबुन को जमाना है, भर दें तथा 10-12 घण्टे के लिए छोड़ दें। जमने के बाद निर्धारित साईज की टिकिया बनाएं और पैकिंग करें।
फार्मूला 2
सामग्री -
| 1. सोयाबीन तेल | - | 500 ग्राम |
|---|---|---|
| 2. नारियल तेल | - | 500 ग्राम |
| 3. कास्टिक सोडा | - | 100 ग्राम |
| 4. घुलनशील रंग | - | आवश्यकतानुसार |
| 5. ग्लिसरीन | - | 10 ग्राम |
| 6. सुगंध | - | 5 ग्राम |
8