भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 9, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 9

विधि -

  1. 1. सबसे पहले सोयाबीन व नारियल के तेल को एक में मिलाकर कड़ाही में गुनगना गरम करें।
  2. 2. इसके बाद 1 ली. पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर इसे तेल में मिलाते हुए घोंटते जाएं। पानी ज्यादा हो तो नमक का छिड़काव करें, इससे साबुन पेस्ट और पानी अलग-अलग हो जाएंगे।
  3. 3. साबुन पेस्ट अलग निकालकर इसमें रंग, ग्लिसरीन व सुगंध मिलाकर प्लास्टिक डिब्बे में रख दें। तीन दिन में साबुन जम जाएगा।
  4. 4. अब तार से कटिंग करके डार्ड के जरिए मनचाहा आकार दीजिए।

सावधानियाँ -

  1. 1. कास्टिक पोटैश अथवा इसके घोल को हाथ से न छुएं।
  2. 2. कास्टिक पोटैश को खुला न छोड़ें।
  3. 3. एल्युमीनियम या अन्य धातु के बर्तन का प्रयोग न करें।

कास्टिक पोटैश के घोल को कम से कम 5-6 घण्टे ठण्डा होने के बाद ही बेसन के घोल में साबुन बनाने हेतु मिलाएं। गर्म में मिलाने से घोल फट सकता है और साबुन खराब हो सकता है। जमने में भी दिक्कत हो सकती है।

  1. 4. यदि कास्टिक पोटैश उपलब्ध नहीं होता है तो इसके स्थान पर 175 ग्राम से 200 ग्राम तक कास्टिक सोडा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में 50 ग्राम ग्लिसरीन भी इस्तेमाल की जाती है। गाढ़ा पेस्ट बन जाने पर ग्लिसरीन धार से डालकर पेस्ट में मिक्स की जाती है।

9