भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 8, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 8
  1. 2. दूसरे बर्तन में 1 किलो तेल 250 ग्राम बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाए, ताकि तनिक भी गाँठ न रहे।
  2. 3. 5-6 घण्टे तक ठण्डा हो जाने पर कास्टिक पोटैश के घोल की धीरे-धीरे तेल बेसन के घोल में डालकर लकड़ी के डंडे से मिलाकर तेजी से घुटाई करते जाएं। यह घोल धीरे-धीरे गाढ़े पेस्ट में बदलता जाएगा। घुटाई सामान्यतः 4-5 मिनट तक की जाए। जितनी घुटाई की जाएगी, उतना ही अच्छा साबुन बनेगा। यह कार्य 2 व्यक्ति मिलकर अच्छा तरह कर सकते हैं।
  3. 4. साबुन पेस्ट को अब लकड़ी के साँचे अथवा बर्तन में जिसमें साबुन को जमाना है, भर दें तथा 10-12 घण्टे के लिए छोड़ दें। जमने के बाद निर्धारित साईज की टिकिया बनाएं और पैकिंग करें।

फार्मूला 2

सामग्री -

1. सोयाबीन तेल-500 ग्राम
2. नारियल तेल-500 ग्राम
3. कास्टिक सोडा-100 ग्राम
4. घुलनशील रंग-आवश्यकतानुसार
5. ग्लिसरीन-10 ग्राम
6. सुगंध-5 ग्राम

8