अद्भुत रामायण (पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र हिन्दी टीका सहित)
Adbhut Ramayana Hindi
महर्षि वाल्मीकि (टीकाकार: पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र) द्वारा
स्रोत: Maharshi Valmiki Krit Srimad Adbhut Ramayanam with Hindi Tika by Pt. Jwala Prasad Mishra (उद्गम)
पृष्ठ 21, कुल 173 में से
संदर्भ में पढ़ें(१४) अद्भुतरामायण [तृतीय-
त्वया मे मन्त्रितं यच्च तथेत्युक्त्वा जगाम सः। ततो राजा समाज्ञाय प्राप्तौ मुनिवरौ तदा ॥ २९ ॥ मङ्गलैर्विविधैर्भद्रैरयोध्यां ध्वज- मालिनीम् । मंडयामास लाजैश्च पुष्पैश्चैव समंततः ॥ ३० ॥
जो आपने मंत्रित किया है वह वैसाही होगा, तब राजाने देखा कि, मुनीश्वर आकर प्राप्त हुए ॥ २९ ॥ कि, अनेक प्रकारके मङ्गलोंसे युक्त अयोध्यापुरी हो रही है चारों ओरसे खीलों और पुष्पोंसे उसको मंडित किया ॥ ३० ॥
अभिशिक्तगृहद्वारां सिक्तांगणमहापथाम् । दिव्यगंधरसोपेतां धूपितां दिव्यधूपकैः ॥ ३१ ॥ कृत्वा च नगरीं राजा मंडयामास तां सभाम् । दिव्यगंधैस्तथा धूपै रत्नैश्र्च विविधैस्तथा ॥ ३२ ॥
और वडे बडे महापथमें छिडकाव किये गये, दिव्य गन्ध और रससे युक्त दिव्य धूपोंसे धूपित किया ॥ ३१ ॥ इस प्रकार नगरीको करके राजाने सभाको शोभित किया, दिव्य गंध धूप और विविध प्रकारके रत्नोंसे अलंकृत किया। ३२ ।
अलंकृतां मणिस्तंभैर्नानामाल्योपशोभितैः । पराध्यास्तरणो- पेतैर्दिव्यभद्रासनैर्वृताम् ॥ ३३ ॥ नानाजनसमावेशैर्नरेन्द्रैरभि- संवृताम् । कृत्वा नृपेंद्रस्तां कन्यामादाय प्रविवेश ह ॥ ३४ ॥
अनेक प्रकारकी मालाओंसे स्तंभोंको शोभित किया और अनेक मणियोंको उसमें जटिल किया और अनेक प्रकारके श्रेष्ठ विछौने और आसन विछाये गये ॥ ३३ ॥ अनेक प्रकारके राजा और बड़े बड़े मनुष्य वहां आकर स्थित हुए तब राजा उस कन्याको लेकर सभामें आये ॥ ३४ ॥
सर्वाभरणसंपन्नां श्रीरिवायतलोचना। करसंमितमध्यांगी पंचास्नि- ग्धा शुभानना । स्त्रीभिः परिवृता दिव्या श्रीमती संस्थिता सती॥३५॥ सभा तु सा भूमिपतेः समृद्धा मणिप्रवेकोत्तमरत्नचित्रा । न्यस्तासना माल्यवती सुगंधा तामन्वयुस्ते सुरराजवर्याः ॥ ३६ ॥
जो सम्पूर्ण गहने पहरे साक्षात् दीर्घलोचना लक्ष्मीके समान थी । मुट्ठीभर कमरवाली, पांच स्थानमें चिकने शरीरवाली सुन्दर मुखवाली दिव्य स्त्रीजनोंसे संवृत श्रीमती स्थित हुई ॥ ३५ ॥ वह राजाकी सभा अनेक मणिरत्नोंसे संयुक्त थी, वहां आसनके ऊपर बैठी माला हाथमें लिये सुरराजकन्याके समान उसके साथ हुई ॥ ३६ ॥