ऐतरेय ब्राह्मण (ऋग्वेद - हिन्दी अनुवाद सहित)
Rigvediya Aitareya Brahmana with Hindi Translation
महिदास ऐतरेय / पं. गंगाप्रसाद उपाध्याय द्वारा
स्रोत: हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग · 1950 (उद्गम)
पृष्ठ 465, कुल 592 में से
संदर्भ में पढ़ेंचौथा अध्याय ] ४५१ स्पतियों के ओज से सम्पन्न कर देता है । अश्वत्थ वनस्पतियों के तेज से उत्पन्न हुआ है । अश्वत्थ वनस्पतियों का राजा और तेज है । ( इस का रस पीने से ) क्षत्रियत्व में साम्राज्य और तेज धारण करता है । यह जो प्लाक्ष है वह वनस्पतियों के यश से उत्पन्न हुआ है । इसमें वनस्पतियों का साम्राज्य और तेज है । इस प्रकार क्षत्रिय क्षत्रियत्व में वनस्पतियों का साम्राज्य और यश धारण करा देता है । जब यह चीजें उपस्थित हो जाती हैं तो सोमराजा को खरीदते हैं । और उपवास के कृत्य करते हैं । उसी प्रकार जैसे असली सोम यज्ञ में किया जाता है । उपवास के दिन ( यज्ञ से एक दिन पूर्व ) अध्वर्यु के पास सोम निचोड़ने के सभी सामान आ जाने चाहियें जैसे चर्म, दो तख्ते, द्रोण, कलश दशापवित्र ( छन्ना ), पत्थर, पूतभृत, आधवनीय, स्थाली, उदंचन और चमसा । यह जो राजा के लिये रस निचोड़ा गया इसके दो भाग करने चाहिये एक प्रातः- सवन के लिये, दूसरा दोपहर के सवन के लिये । (६) ३३—जब त्रैत चमसों को आहुति के लिये उठाते हैं तब यजमान के चमसों को भी उठाते हैं । उसमें तो तरुण दर्भ डाल कर । और वषट् कार कहकर परिधि समिधाओं पर डालते हैं । एक दर्भ डालकर— दधिक्राव्णो अकारिषम्... ऋ० ४।३६।६ ) यह मंत्र पढ़ते हैं उसमें स्वाहा जोड़ कर और वषट्कार करके । दूसरा दर्भ डालकर यह मंत्र पढ़ते हैं— आ दधिक्राः शवसा पंच कृष्टीः... ( ऋ० ४।६८।१० )