भारतकोश
आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)

Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik

महाकवि जगनिक द्वारा

DevanagariHindipublished618 पृष्ठ

पृष्ठ 45, कुल 618 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 45

४ आल्हखण्ड । ४० इतनी कहिकै करिया चलिभो फौजन फेरि पहुँचा आय ॥ तुरत नगड़ची को ललकार्यो मारू डंका देय बजाय २१ बजा नगाड़ा तब माड़ो में क्षत्रिन धरा रकावन पायँ ॥ आपो चढ़िकै फिरि घोड़ापर मनमें रामचन्द्र को ध्याय २२ कूच कराय दयो माड़ो सों पहुँचे जाजमऊ में जाय ॥ तम्बू गड़िगे तहँ करिया के चकरन विस्तर दीन बिछाय २३ उतरयो करिया तब तम्बू में मनमें सुमिरि शारदा माय ॥ लैकै धोती रेशमवाली गंगा निकट पहुँचा जाय २४ न्हवन करिकै श्री गंगा में आसन तहाँ लीन बिछवाय ॥ संध्या वन्दन करि प्रातः की विप्रन तुरत लीन बुलवाय २५ दान दक्षिणा दै विप्रन को तम्बू फेरि पहुँचा आय ॥ पहिरिकै कपड़ा अलबेला सो मेला फेरि पहुँचा जाय २६ जाय दुकानन माँ देखतभा कतहुँ न मिला नौलख्यहिहार ॥ तबलों माहिल उरई वाला तासों हैगै राम जुहार २७ माहिल बोल्यो तब करियाते ओ जम्बै के राजकुमार ॥ काह खरीदन को आयो है जो तुम घूमो सकल बजार २८ सुनिकै बातें ये माहिल की करिया बोला वचन उदार ॥ हार लखौटा नीको ढूंढें सो नहिं पावा कतौं बजार २९ बहिनि बिजैसिनि म्वरिमांगहैं ताते खोज करौं अधिकाय ॥ तुम्हरो जानों जो कतहूँ हो मोको वेगि देव बतलाय ३० सुनिकै बातें ये करिया की माहिल कहा वचन मुसुकाय ॥ हार नौलखा है मोहबे माँ तुरतै चला तहाँको जाय ३१ बहिनि हमारी मल्हना जानों औ बहनोई रजा परिमाल ॥ कऊ लड़ैया तिन घर नाहीं मानों सत्य सत्य सब हाल ३२