भारतकोश
अष्टाङ्गहृदयम्

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

पृष्ठ 289, कुल 387 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 289

धूमपानविधिरध्यायः २१ ]

सूत्रस्थानम्

२५३

ऋजूपविष्टस्तन्चेता विवृतास्यस्त्रिपर्ययम् ॥१॥ पिधाय छिद्रमेकेकं धूमं नासिकया पिबेत्।

नासिका से धूमपान की विधि—सीधा बैठकर धूमपान की और मन लगाकर नासिका के एक छिद्र को अंगुली से दबाकर दूसरे छिद्र पर नेत्र को लगाकर मुख खोलकर तीन बार नासिका द्वारा धूमपान करे अर्थात् उसी विधि से फिर दूसरे छिद्र द्वारा धूमपान करे, फिर पहले वाले छिद्र से। इस प्रकार त्रिपर्यय हो जाता है ॥१॥

वक्तव्य—उक्त श्लोक में दिया गया 'विवृतास्यः' पाठ विचारणीय है। इसका अर्थ है—जिस पुरुष का मुख खुला हो। आप प्रयोग करके देखें—मुख के खुले रहने पर नासिकाछिद्र से धूमपान नहीं हो पायेगा। अतः उक्त प्रयोग की चरितार्थता इस रूप में की जा सकती है कि नासिका से किये गये धूम को मुख से निकालें। देखें—श्रीअरुणदत्त तथा श्रीहेमद्रि ने इस पर टीका ही नहीं लिखी। इस दृष्टि से अ.सं.सू. ३०।१२ का पाठ अधिक स्पष्ट है।

पर्यय—धूमपान करना और धूम को निकालना एक पर्यय है, इसी को आगे चलकर आक्षेप तथा मोक्ष की संज्ञा दी गयी है।

प्राक् पिबेत्नासयोत्किलष्टे दोषे प्राणशिरोगते ॥१०॥ उत्कलेशनार्थं वक्त्रेण, विपरीतं तु कण्ठेन।

नासा एवं मुख से धूमपान—नासिका तथा शिरःप्रदेश में दोषों के उभड़े हुए होने पर सबसे पहले नासिका के छिद्रों द्वारा धूमपान करना चाहिए और यदि दोष उभड़ा हुआ न हो तो उसे उभाड़ने के लिए पहले मुख द्वारा धूमपान करके फिर नासिका से धूमपान करे। यदि कण्ठप्रदेश में स्थित दोष को उभाड़ना हो तो पहले नासिका से और फिर मुख से धूमपान करे ॥१०॥

मुखेनैवोद्गमेद्वम—

धूम का निर्हरण—धूमपान नासिका के छिद्र से और मुख से करने का ऊपर विधान किया गया है, किन्तु इन दोनों धूमों को मुख से ही निकालना चाहिए।

—नासया दृण्विघातकृत् ॥११॥

नासिका से धूम न निकालें—नासिका के छिद्रों से धूम निकालने से नेत्रों को हानि हो सकती है ॥११॥

वक्तव्य—भगवान् धन्वन्तरि के शब्दों में इसका वर्णन सु. चि. ४०।७-८ में देखें।

आक्षेपमोक्षः पातव्यो धूमस्तु त्रिस्त्रिभिस्त्रिभिः।

तीन बार धूमपान करें—आक्षेप ( धूमपान करना ) और मोक्ष ( धुआँ को बाहर निकालना ) यह एक पर्यय है। इसी प्रकार दो बार और अर्थात् एक बार के धूमपान काल में कुल मिलाकर तीन बार धूमपान करना चाहिए।

अहः पिबेत्सकृत् स्निग्धं, द्विमध्यं, शोधनं परम् ॥१२॥

त्रिश्रतुर्वा—

धूमपान की संख्या—दिनभर में स्निग्ध धूमपान एक बार, मध्यम धूमपान दो बार तथा शोधन ( तीक्ष्ण ) धूमपान तीन अथवा चार बार करना चाहिए ॥१२॥

—मृदौ तत्र द्रव्याण्यगुरुगगुलु। मुस्तस्थोण्येशैलेयलदोशीरवालकम् ॥१३॥ वराङ्गकौन्तीमधुकबिल्वमज्जैलवालुकम् । श्रीवेष्टकं सर्जरसे ध्यामकं मदनं स्त्वम् ॥१४॥ शल्लकी कुड्कुमं माषा यवाः कुन्दुरुकस्तिलाः । स्नेहः फलानां साराणां मेदो मज्जा वसा घृतम् ॥