आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)
Ayurved Ka Kamaal (Rogon Ke Nidan Mein)
सद्गुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)
DevanagariHindipublished112 पृष्ठ
पृष्ठ 14, कुल 112 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 14
14
साहिब बन्दगी
अदरक का कमाल
अदरक का रस निकालकर उसमें उतना ही नींबू का रस और थोड़ा-सी सेंधा नमक डालकर भोजन के पहले और बाद में दोनों समय सेवन करें।
अनार का कमाल
अनार के पतों को सुखाकर उन्हें पीस लें। फिर उसमें सेंधा नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन करें। यह दवा 4-5 ग्राम लें।
हर्र का कमाल
हर्र की छाल, दाख और मिश्री-सबको पीसकर चूर्ण बना लें। अब इसमें शहद मिलाकर छोटी-छोटी 15-15 ग्राम की गोलियाँ बना लें। रोज एक गोली जल के साथ लें।
अन्य और सहायक उपचार
- ❑ अनन्नास को काटकर उसकी एक फाँक लेकर उसपर काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर सेवन करें।
- ❑ भोजन के साथ सलाद रूप में टमाटर पर सेंधा नमक डालकर खाएँ।
- ❑ ढाई ग्राम राई को पीसकर पानी के साथ सेवन करें।
- ❑ तुलसी का काढ़ा बनाकर उसमें सौंठ मिलाकर पिएँ।
आँख आई है
कपूर का कमाल
5 ग्राम भीमेनी कपूर, 5 ग्राम केसर और 230 ग्राम गुलाबजल लें। अब तीनों को पीसकर मिला लें। यह आँखों की बहुत अच्छी दवा बन गयी। इसे किसी शीशे में रख लें। 2-3 बूँद यह दवा आँखों में डालें।