भारतकोश
आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

Ayurved Ka Kamaal (Rogon Ke Nidan Mein)

सद्गुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

DevanagariHindipublished112 पृष्ठ

पृष्ठ 32, कुल 112 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 32

32

साहिब बन्दगी

केले का कमाल

केले को बीच से चीरकर जैसे उसमें नमक भरकर खाते हैं, ऐसे ही उसमें 230 ग्राम राई का चूर्ण भरें और पुनः चिरे हुए टुकड़ों को जोड़कर खाएँ।

बकायन का कमाल

बकायन के बीजों की गिरी, रीठे का छिलका, सफेद कल्या-सब 10-10 ग्राम और लोह भस्म आधी मात्रा यानी 5 ग्राम लेकर बहुत ही बारीक चूर्ण बना लें। ग्राम-भर यह चूर्ण मक्खन के साथ दिन में दो बार सेवन करना बड़ा ही लाभकारी है।

कुटज का कमाल

कुटज-चूर्ण, मंडूर, शंखोदर वटी, नागकेसर-सबको 500-500 मि. ग्रा. की मात्रा में ले कूट-पीसकर आपस में अच्छी तरह से मिला लें। यह दवा मक्खन के साथ सेवन करना बहुत ही लाभकारी है।

अन्य और सहायक उपचार

  • □ इमली के पतों के रस का सेवन करें।
  • □ धनिया के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करें।

गंज हो गयी है

गोखरू का कमाल

गोखरू के फूलों में उतना ही घी मिलाकर सिर पर लेप करें।

कटेरी का कमाल

कटेरी का रस निकालकर उसमें शहद मिलाएँ और सिर पर लगाएँ। बड़ा लाभकारी है।

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में) · पृष्ठ 32, कुल 112 में से · BharatKosha