भारतकोश
आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

Ayurved Ka Kamaal (Rogon Ke Nidan Mein)

सद्गुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

DevanagariHindipublished112 पृष्ठ

पृष्ठ 36, कुल 112 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 36

36

साहिब बन्दगी

गले में सूजन है

जौ का कमाल

थोड़े जौ कूट कर जल में भिगो दें। कुछ देर बाद जब जौ नीचे बैठ जाएँ तो पानी को गर्म करके उससे कुस्ते करें।

गुदें में दर्द है

अंगूर का कमाल

अंगूर के 28 ग्राम कोमल पत्ते लेकर अच्छी तरह पीस लें। फिर उसमें पानी डालकर मिलाएँ और छान लें। इस पानी में नमक मिलाकर पीना बड़ा लाभकारी है।

लौकी का कमाल

लौकी को काट कर गर्म कर लें। फिर इसका रस निकालकर उससे धीरे-धीरे मलें। फिर लौकी को पीसकर उस स्थान पर लेप करके कुछ देर तक रहने दें।

अन्य और सहायक उपचार

  • ❑ कद्दू के गुदे को बारीक पीस लें। अब उसे गर्म करके दर्द वाली जगह लेप करें।
  • ❑ अरण्ड की गिरी को पीसकर दर्द वाली जगह लेप करें।

ग्रहणी रोग है

सौंफ का कमाल

70 ग्राम सौंफ को भूनकर चूर्ण बना लें। अब इसमें 7 ग्राम पिसा हुआ काला नमक डालें। थोड़ा-सा यह चूर्ण पानी के साथ दें।