भारतकोश
भोज प्रबन्ध (राजा भोज, धारा नगरी एवं विद्वन्मण्डल इतिहास)

भोज प्रबन्ध (राजा भोज, धारा नगरी एवं विद्वन्मण्डल इतिहास)

Bhoja Prabandha with Hindi Commentary

बल्लाल सेन / पं. जगदीशलाल शास्त्री द्वारा

DevanagariHindipublished190 पृष्ठ

पृष्ठ 140, कुल 190 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 140

भोजप्रबन्धः १३७ एक वार राजा ने यान पर चढ़कर जाते हुए मार्ग में किसी तपस्वी को देखकर उससे कहा--'आप जैसे तपस्वियों का दर्शन भाग्याधीन होता है । आपका ठांव कहाँ है और भोजन के निमित्त आप किनसे प्रार्थना करते हैं ? ततः स राजवचनमाकर्ण्य तपोनिधिराह-- 'फलं स्वेच्छालभ्यं प्रतिवनमखेदं क्षितिरुहां पयः स्थाने स्थाने शिशिरमधुरं पुण्यसरिताम् । मृदुस्पर्शा शय्या सुललितलतापल्लवमयी सहन्ते सन्तापं तदपि धनिनां द्वारि कृपणाः ॥ २७० ॥ राजन्, वयं कमपि नाभ्यर्थयामः, न गृह्णीमश्च' इति । राजा तुष्टो नमति । राजा के वचन सुनकर उस तपोधन ने कहा-- 'बिना कष्ट ही वृक्षों के फल वन-वन स्वेच्छा से मिल जाते; शीतल, मधुर पुण्य नदियों का ठांव-ठांव जल हम पा जाते; लता-पल्लवों की मृदु कोमल चिकनी शय्या पर सोते हैं, कृपण व्यक्ति धनियों के द्वारे तो भी ताप-तप्त होते हैं । हे राजा, न हम किसी से प्रार्थना करते हैं, न लेते हैं।' तुष्ट हो राजा ने प्रणाम किया । तत उत्तरदेशादागत्य कश्चिद्राजानं 'स्वस्ति' इत्याह । तं च राजा पृच्छति--'विद्वन्, कुत्र ते स्थितिः' इति । तदनंतर उत्तर देश से एक विद्वान ने आकर राजा से 'स्वस्ति' कहा । राजा ने उससे पूछा--'हे विद्वान्, तुम्हारा स्थान कहाँ है ?' विद्वानाह-- 'यत्राम्बु निन्दत्यमृतमन्त्यजाश्च सुरेश्वरान् । चिन्तामणिं च पाषाणास्तत्र नो वसतिः प्रभो' । २७१ ॥ विद्वान् बोला-- जहाँ का जल अमृत से श्रेष्ठ, देवराजों-से अंत्यज दास; दिव्य चिन्तामणिसे पाषाण, वहीं है देव, हमारा वास ।