भोज प्रबन्ध (राजा भोज, धारा नगरी एवं विद्वन्मण्डल इतिहास)
Bhoja Prabandha with Hindi Commentary
बल्लाल सेन / पं. जगदीशलाल शास्त्री द्वारा
पृष्ठ 148, कुल 190 में से
संदर्भ में पढ़ेंजाओ-जाओ मेरे प्राणो, याचक खाली हाथ गये; फिर पीछे भी जाना होगा, तब क्या होगा व्यर्थ गये ? इस प्रकार विलाप करते--करते माघ पंडित परलोक गये । ततो माघपत्नी स्वामिनि परलोकं गते सति प्राह-- 'सेवन्ते स्म गृहं यस्य दासवद्भूभुजः सदा । स स्वभार्यासहायोऽयं म्रियते माघपण्डितः' ॥ २८४ ॥ तब स्वामी के परलोक जाने पर माघ पत्नी ने कहा-- जिनके घर सदा राजागण दास के समान सेवा करते थे, वे माघ पंडित केवल पत्नी को सहायिका रूप में प्राप्त कर मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं । ततो राजा माघं विपन्नं ज्ञात्वा निजनगराद्विप्रशतादृतो मौनी रात्रा- वेव तत्रागात् । ततो माघपत्नी राजानं वीक्ष्य प्राह—'राजन्, यतः पण्डि- तवरस्त्वद्देशं प्रातः परलोकमगात्, ततोऽस्य कृत्यशेषं सम्यगाराधनीयं भवता' इति । ततो राजा माघं विपन्नं नर्मदातीरं नीत्वा यथोक्तेन वि- धिना संस्कारमकरोत् । तत्र च माघपत्नी वह्नौ प्रविष्टा । तयोश्च पुत्रवत्सर्वं चक्रे भोजः । तो माघ को विपद्-ग्रस्त ( मृत ) जानकर सौ ब्राह्मणों के साथ मौन धारण किये राजा अपने नगर से रात में ही वहाँ पहुँचा । तो माघ की पत्नी ने राजा को देखकर कहा--'हे राजा. क्योंकि पंडितवर ( माघ ) आपके देश में आकर ही परलोक सिधारे, सो इनका शेष कर्म आपको ही भली भाँति करना चाहिए ।' सो राजा ने मृत माघ को नर्मदा के किनारे ले जाकर शास्त्रोक्त विधि के अनुसार संस्कार किया । तदनंतर माघ की पत्नी भी अग्नि में प्रविष्ट हो गयीं । उन दोनों के सब संस्कार पुत्र की भाँति भोज ने किये ! ततो माघे दिवं गते राजा शोकाकुलो विशेषेण कालिदासवियोगेन च पण्डितानां प्रवासेन कृशोऽभूद्दिने दिने बहुलपक्षशशीव । ततोऽमात्यै- र्मिलित्वा चिन्तितम्—'वल्लालदेशे कालिदासो वसति । तस्मिन्नागते १० भोज०