ब्रह्मचर्य - स्वस्थ व सुखमय साधना
Brahmacharya - Swasth Va Sukhmay Sadhana
प्रेमवल्लभा शरण द्वारा
स्रोत: 2019 Shri Hit Radha Keli Kunj Trust edition · श्री हित राधा केलि कुञ्ज ट्रस्ट, वृन्दावन · 2019 (उद्गम)
पृष्ठ 5, कुल 74 में से
संदर्भ में पढ़ेंएस अनेकानेक उदाहरण पूज्य सद्गुरुदेव रसिक संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के समक्ष भी आये, अतः पूज्य महाराजश्री ने इस जटिल समस्या से मुक्ति पाने के लिए दैनिक सत्संग में धातुक्षय से होने वाली हानियाँ एवं ब्रह्मचर्य को साधने की जो युक्तियाँ साधकों को बताईं, उनको 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' अर्थात् 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः' (सभी सुखी एवं रोगमुक्त हों) की भावना से यहाँ लिपिबद्ध किया गया है, जिसका प्रकाशन ऐसे उत्साहहीन रोगियों के लिए परमौषधी स्वरूप सिद्ध होगा क्योंकि इस रोग का जड़मूल से निवारण लौकिक औषधियों से नहीं अपितु अध्यात्मिक ज्ञान से ही सम्भव है ।
वृन्दावन
दिनांक ०८.१२.२०१९
श्रीहित कृपापात्र
प्रेमवल्लभा शरण
Scanned with CamScanner