भारतकोश
संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)

Brahmanda Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished893 पृष्ठ

पृष्ठ 425, कुल 893 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 425

१२ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण

प्रवृत्त हो रहा हूँ और अपने राज्य पर स्थित हूँ किन्तु हे भृगु श्रेष्ठ ! मेरी इच्छा आपके दर्शन प्राप्त करने की हुई थी जो कि कुछ अपेक्षा से समन्वित है ।१६। आज मुझमें आपके प्रसाद से सभी कुछ पर्याप्त प्राप्त हुआ है किन्तु मेरी कोई सन्तति नहीं है । इसी कारण से मुझे इस भूमि का संरक्षण करना और पितृगण को पिण्डों का देना दुष्कर सा हो रहा है ।१७। यही मुझे बड़ा भारी घोर दुःख है जो मेरे मन में बैठा हुआ है और निवारण के योग्य नहीं है । इस लोक में मेरे इस दुःख का अपहरण करने वाला आपको छोड़कर अन्य कोई भी नहीं है । अतएव मैं आपकी सन्निधि में प्राप्त हुआ हूँ ।१८। इस प्रकार से जब सगर नृप के द्वारा उस मुनि से कहा गया था तो वह मुनि एक क्षण तक मन ही मन में सोचते हुए स्थित रहे थे और फिर और्व भगवान् ने निदेश पूर्वक यह वचन राजा से कहा था ।१९। आप नियमित रहकर अपनी दोनों पत्नियों के साथ कुछ समय तक यहीं पर निवास करें । फिर आपका जो भी अभीप्सित है उसको आप अवश्य ही प्राप्त कर लेंगे—इसमें कुछ भी संशय नहीं है ।२०। फिर वह राजा भी सेवा में तत्पर होकर वहीं पर निवास करने लगा था । उसको परम प्रसन्नता हुई थी । उस समय मैं दोनों पत्नियों के साथ धर्म में युक्त तथा भक्तिभाव से समन्वित होकर ही चिरकाल पर्यन्त वहाँ निवास किया था ।२१।

राजपत्न्यौ च ते तस्य सर्वकालमतंद्रिते ।
मुनेरतनुतां प्रीतिं विनयाचारभक्तिभिः ॥२२
भक्त्या शुश्रूषया चैव तयोस्तुष्टो महामुनिः ।
राजपत्न्यौ समाहूय इदं वचनमब्रवीत् ॥२३
भवत्यौ वरमस्मत्तो ब्रियतां काममीप्सितम् ।
दास्यामि तं न संदेहो यद्यपि स्यात्सुदुर्ल्लभम् ॥२४
ततः प्रणम्य शिरसा तेऽप्युभे तं महामुनिम् ।
ऊचतुर्भगवन्पुत्रान्कामयावेति सादरम् ॥२५
ततस्ते भगवानाह भवतीभ्यां मया पुनः ।
राज्ञश्च प्रियकामेन वरो दत्तोऽयमीप्सितः ॥२६
पुत्रवत्यौ महाभागे भवत्यौ मत्प्रसादतः ।