संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)
Brahmanda Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 604, कुल 893 में से
संदर्भ में पढ़ें१६४ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
बभूवुरथ दैतेयास्तयाष्टौ तु महाबलाः । इन्द्रशत्रु रमित्रघ्नो विद्युन्माली विभीषणः । उग्रकर्माग्रधन्वा च विजयश्रुतिपारगः ॥१२ सुमोहिनी कुमुदिनी चित्रांगी सुन्दरी तथा । चतस्रो वनितास्तस्य बभूवुः प्रियदर्शनाः ॥१३ तमसेवंत कालज्ञा देवाः सर्वे सवासवाः । स्यंदनास्तुरगा नागाः पादाताश्च सहस्रशः ॥१४
दो चमर भी चन्द्रमा के समान थे जो सजीव थे और ब्रह्माजी के ही द्वारा निर्मित हुए थे । इसके निषेवण करने का यह प्रभाव था कि सेवन करने वाले कोई भी रोग और दुःख नहीं हुआ करता था । उनको भी इसने धारण किया था ।८। उसका जो आतपत्र (छत्र) भी पहिले ही निर्मित किया हुआ ब्रह्माजी ने ही प्रदान किया था जिसकी छाया में जो भी उपविष्ट होते हैं उनको करोड़ों अस्त्र भी कुछ बाधा नहीं दिया करते हैं ।६। विजय नामक धनुष और रिपुओं का घात करने वाला शंख था । उनके अतिरिक्त अन्य-अन्य भी बहुत कीमती भूषण प्रदान किये थे ।१०। उसको जो सिंहासन प्रदान किया था वह अक्षय था और सूर्य के समान था उस पर वह बैठकर उत्तेजित रत्न के ही सदृश अतीव तेजस्वी हो गया था ।११। उसके आठ दैतेय महा बलवान हुए थे—उनके नाम ये थे—इन्द्र शत्रु—अमित्रघ्न—विद्युन्माली—विभीषण—उग्र कर्मा—उग्रधन्वा—विजय—श्रुतिपारग ।१२। उसकी चार प्रिय दर्शन वाली पत्नियां थी जिनके नाम ये हैं—सुमोहिनी—कुमुदिनी—चित्रांगी और सुन्दरी ।१३। काल के ज्ञान रखने वाले इन्द्र के सहित सभी देवगणों ने उसकी सेवा की थी । उसके पास सहस्रों ही रथ—अश्व—गज और पदाति सैनिक थे ।१४।
संबभूवुर्महाकाया महांतो जितकाशिनः । बभूबुर्दानवाः सर्वे भृगुपुत्रमतानुगाः ॥१५ अर्चयंतो महादेवमास्थिताः शिवशासने । बभूवुर्दानवास्तत्र पुत्रपौत्रधनान्विताः । गृहे गृहे च यज्ञाश्च संबभूवुः समंततः ॥१६