संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)
Brahmanda Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
पृष्ठ 605, कुल 893 में से
संदर्भ में पढ़ेंललिता प्रादुर्भाव वर्णन ] [ १६५
ऋचो यजूंषि सामानि मीमांसान्यायकादयः ।
प्रवर्तन्ते स्म दैत्यानां भूयः प्रतिगृहं तदा ॥१७
यथाश्रमेषु मुख्येषु मुनीनां च द्विजन्मनाम् ।
तथा यज्ञेषु दैत्यानां बुभुजुर्हव्यभोजिनः ॥१८
एवं कृतवतोऽप्यस्य भंडस्य जितकाशिनः ।
षष्टिवर्षसहस्राणि व्यतीतानि क्षणार्धवत् ॥१९
वर्धमानमथो दैत्यं तपसा च बलेन च ।
हीयमानबलं चेन्द्रं संप्रेक्ष्य कमलापतिः ॥२०
ससर्ज गहसा कांचिन्मायां लोकविमोहिनीम् ।
तामुवाच ततो मायां देवदेवो जनार्दनः ॥२१
उसके सभी दानव भृगुपुत्र के मत का अनुगमन करने वाले थे और इन सबके कलेवर बहुत विशाल थे और ये जितकाशी थे ।१५। ये सबके सब महादेवजी का अर्चन किया करते थे और सर्वदा शिव के ही शासन में समास्थित रहते थे। वहाँ पर जो भी दानव गण थे वे सब पुत्रों-पौत्रों और धन से सम्पन्न थे और घर-घर में चारों ओर यज्ञ हुआ करते थे ।१६। ऋग्वेद-यजुर्वेद-सामवेद-मीमांसा और न्याय शास्त्र आदि समस्त वेद और शास्त्र उस समय में प्रत्येक घर में पुनः प्रवृत्त हो गये थे ।१७। मुनियों के और द्विजों के मुख्य आश्रमों में तथा यज्ञों में जो कि दैत्यों के थे हव्य के भोजन करने वाले भोजन किया करते थे ।१८। इस रीति से करने वाले जित काशी भंड के सहस्र वर्ष आधे क्षण के ही समान व्यतीत हो गये थे ।१९। तप से और बल के द्वारा बढ़ते हुए इस भण्ड दैत्य को और क्षीण होने वाले बल से मुक्त इन्द्र को देखकर कमलापति ने माया के रचना करने का विचार किया था ।२०। और तुरन्त ही लोकों का विमोहन करने वाली कोई एक माया का सृजन किया था । फिर देवों के भी देव जनार्दन प्रभु ने उस माया से कहा था ।२१।
त्वं हि सर्वाणि भूतानी मोहयंती निजौजसा ।
विचरस्व यथाकामं त्वां न ज्ञास्यति कश्चन ॥२२
त्वं तु शीघ्रमितो गत्वा भंडं दैत्यनायकम् ।