भारतकोश
बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ

पृष्ठ 281, कुल 1402 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 281

ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ २७५


शाङ्करभाष्यम्भाष्यार्थ
न्ताद्विद्यासन्ततिरिति चेन्न, प्रत्ययेयत्तासन्तानानवधारणाच्छास्त्रार्थानवधारणदोषात् । इयतां प्रत्ययानां सन्ततिरविद्याया निवर्तिकेत्यनवधारणाच्छास्त्रार्थो नावध्रियेत, तच्चानिष्टम् ।पर्यन्त बोधवृत्तिका प्रवाह रहेगा तो यह कथन ठीक नहीं है, क्योंकि बोधवृत्तियोंकी इयत्ताके प्रवाहका निश्चय न होनेके कारण शास्त्राभिप्रायके अनिश्चयका दोष आवेगा । अर्थात् इतनी वृत्तियोंका प्रवाह अविद्याकी निवृत्ति करनेवाला है—ऐसा निश्चय न होनेके कारण शास्त्रका तात्पर्य निश्चित नहीं होगा और यह इष्ट नहीं है ।
सन्ततिमात्रत्वेऽवधारित एवेति चेत् ?पूर्व०—यदि ऐसा मानें कि बोधवृत्तिकी संततिमात्र होनेमें तो शास्त्रका तात्पर्य निश्चित ही है, तो ?
न, आद्यन्तयोरविशेषात् ।सिद्धान्ती—ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि ऐसी अवस्थामें भी आद्य प्रवाह और अन्तिम प्रवाहमें कोई अन्तर नहीं है ।
प्रथमा विद्याप्रत्ययसन्ततिर्मरणकालान्ता वेति विशेषाभावात्, आद्यन्तयोः प्रत्ययोः पूर्वोक्तौ दोषौ प्रसज्येयाताम् ।बोधवृत्तिका प्रथम प्रवाह हो अथवा मरणकालमें समाप्त होनेवाला हो—इन आद्य और अन्तिम प्रत्ययोंमें कोई अन्तर न होनेके कारण पूर्वोक्त दोनों दोषोंका प्रसंग होगा ।
एवं तर्ह्यनिवर्तक एवेति चेत् ?पूर्व०—तब तो आत्माकारवृत्ति अज्ञानकी निवृत्ति करनेवाली है ही नहीं !—ऐसा कहें तो ?
न, “तस्मात्तत्सर्वमभवत्” (बृ० उ० १।४।१०) इति श्रुतेः । “भिद्यते हृदयग्रन्थिः”सिद्धान्ती—ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि “अतः वह सर्व हो गया” इस श्रुतिसे तथा “हृदयकी ग्रन्थि