भारतकोश
बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished1,402 पृष्ठ

पृष्ठ 283, कुल 1402 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 283

ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ २७७

गमान्न चोद्यावतारगन्धोऽप्यस्ति ।इसलिये इसमें शङ्का उठनेका तो अवकाश ही नहीं है।
यत्तूक्तं विपरीतप्रत्ययतत्कार्ययोश्च दर्शनादिति, न; तच्छेषस्थितिहेतुत्वात् । येन कर्मणा शरीरमारब्धं तद्विपरीतप्रत्ययदोषनिमित्तत्वात्तस्य तथाभूतस्यैव विपरीतप्रत्ययदोषसंयुक्तस्य फलदाने सामर्थ्यमिति, यावच्छरीरपातः तावत्फलोपभोगाङ्गतया विपरीतप्रत्ययं रागादिदोषं च तावन्मात्रमाक्षिपत्येव, मुक्तेषुवत्प्रवृत्तफलत्वात्तद्धेतुकस्य कर्मणः। तेन न तस्य निवर्तिका विद्या, अविरोधात् । किं तर्हि स्वाश्रयादेव स्वात्मविरोध्यविद्याकार्यं यदु-और यह जो कहा कि [ 'मैं ब्रह्म नहीं हूँ' ऐसा ] विपरीत प्रत्यय और उसका कार्य देखे जानेसे आत्मज्ञान अविद्याका निवर्तक नहीं है, सो ठीक नहीं; क्योंकि वह तो प्रारब्धशेषकी स्थितिके कारण है। जिस कर्मसे विद्वान्के शरीरका आरम्भ हुआ है, वह विपरीत प्रत्यय और रागादि दोषजनित होनेके कारण उसका तद्रूपसे यानी विपरीत प्रत्यय और रागादि दोषोंसे संयुक्त रहकर ही फलप्रदानमें सामर्थ्य है, अतः जबतक शरीरपात नहीं होता तबतक वह फलोपभोगके अङ्गरूपसे उतना-सा विपरीत प्रत्यय और रागादि दोष उपस्थित कर ही देता है, क्योंकि वह शरीरारम्भक कर्म छोड़े हुए बाणके समान फलप्रदानमें प्रवृत्त हो चुका है। अतः ज्ञान उसकी निवृत्ति करनेवाला नहीं है, क्योंकि उससे उसका विरोध नहीं है। तो फिर वह किसकी निवृत्ति करता है?—स्वाश्रित होनेके कारण जो अपना विरोधी अविद्याका कार्य