बृहत्पाराशर होरा शास्त्र (महर्षि पराशर - सम्पूर्ण फलित ज्योतिष महाकोश सान्वय सटीक)
Brihat Parashara Hora Shastra of Maharshi Parasara with Commentary
महर्षि पराशर (टीकाकार: पं. गणेशदत्त पाठक / सीताराम झा) द्वारा
पृष्ठ 412, कुल 800 में से
संदर्भ में पढ़ें४१४ बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् मकर है, चर दशा में इसका दशावर्ष २ है और स्थिर दशा में ७. वर्ष, दोनों का योगार्ध ४ वर्ष ६ मास हुआ; यह मकर का दशावर्ष हुआ। इसी प्रकार शेष राशियों के दशावर्ष को निकालना चाहिए। अथ योगार्धदशाचक्रम्-
| म. | ध. | वृ. | तु. | कं. | सिं. | कं. | मि. | वृ. | मे. | मी. | कुं. | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ४ | ८ | ८ | ५ | १० | ९ | ८ | ५ | ४ | ८ | ८ | ५ | |
| ६ | ६ | ६ | ६ | ० | ६ | ६ | ६ | ६ | ६ | ० | ६ | |
| २०१३ | १७ | २६ | ३४ | ४० | ५० | ५९ | ६८ | ७३ | ७८ | ८६ | ९४ | २१०० |
| ३ | ९ | ३ | ९ | ३ | ९ | ३ | ९ | ३ | ९ | ३ | ९ | ३ |
| १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ | १८ |
इति योगार्धदशा। अथ दृग्दशामाह- कुजादिति स विज्ञेया विलग्ननवमादितः। क्रमत्रये कूटपदं नाम्ना वै दृग्दशा द्विज।।६६।। लग्न से आरम्भ कर नवम राशि से ९, १०, ११ राशियों से दशा का आरम्भ होता है। इन तीन राशियों को त्रिकूट कहते हैं।।६६।। दृष्टिचक्रे सम्मुखश्च राश्यादौ नवमस्य च। कुत्रचित्क्रमरीत्या च कुत्रचित्व्युत्क्रमेण च।।६७।। इन्हीं तीन राशियों को देखने वाली तीन-तीन राशियों की दशा होती है, अतः इसे दृग्दशा कहते हैं। नवम की और नवम की दृष्ट राशियों की दशा होगी; इसी प्रकार दशम और उसके दृष्ट राशियों की, पुनः एकादश राशि और उसके दृष्ट राशियों की दशा होगी। कहीं क्रम गणना और कहीं उत्क्रम गणना होगी।।६७।। ततोऽपि पञ्चमस्यैवं क्रमेण कुत्रचिद्द्विज। कुत्रचिद् व्युत्क्रमेणैव राश्यैकादशसम्मुखम् ।।६८।। उसमें भी पाँचवीं (सिंह राशि) और उसके सम्मुख ग्यारहवीं ।।६८।। तस्याभावप्रमाणो हि न ग्राह्यं द्विजसत्तम। संग्राह्यं पञ्चमस्यैव दृष्टिचक्रे विशेषतः।।६९।। (कुंभ) राशि की क्रम गणना करनी चाहिए।।६९।।