बृहत्पाराशर होरा शास्त्र (महर्षि पराशर - सम्पूर्ण फलित ज्योतिष महाकोश सान्वय सटीक)
Brihat Parashara Hora Shastra of Maharshi Parasara with Commentary
महर्षि पराशर (टीकाकार: पं. गणेशदत्त पाठक / सीताराम झा) द्वारा
पृष्ठ 658, कुल 800 में से
संदर्भ में पढ़ें६५६ बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् । लग्नाच्चन्द्राद्गुरुस्थाने याते सूर्यसुते यदि । पित्रोर्नाशं तदा काले वीक्षिते पापसंयुते ।।९१।। लग्न या चन्द्रमा से नवम स्थान में शनि हों और पापग्रह दृष्ट और युत हों तो पिता का नाश होता है ।।९१।। लग्नात्सुखेशराशीशदशायाम् पितृक्षयः । दशानुकूलकालेन योजयेत्कालवित्तमः ।।९२।। लग्न से चतुर्थेश के राशीश की दशा में पिता का नाश होता है किन्तु दशा अनिष्टद न हो तो सुख होता है ।।९२।। पितृजन्माष्टमे जातस्तदीशे लग्नगेऽपिवा । तेनैव पितृकार्याणि करोत्यत्र न संशयः ।।९३।। पिता के जन्मलग्न से आठवें लग्न में जन्म हो अथवा पिता के जन्मलग्न से आठवें भाव के स्वामी बालक के जन्मलग्न में हों तो वह बालक ही पिता के सभी कार्यों को करता है अर्थात् पिता की मृत्यु हो जाती है और वही सभी कार्य को करता है इसमें संशय नहीं है ।।९३।। पितृसुख योग- सुखनाथ दशायां तु सुखप्राप्तेश्च संभवः । सुखेशे लाभलग्नस्थे चन्द्रलग्नाद्विशेषतः ।।९४।। सुखेश की दशा में पिता को सुख होता है। सुखेश ११ वें या जन्मलग्न में हो तो, विशेषकर चन्द्रलग्न से ।।९४।। पितृगृहं समायुक्ते जातः पितृवशानुगः । तेनैव पितृकार्याणां कर्मक्षेत्रे समापयेत् ।।९५।। दशमभाव में हो तो पिता के वश में रहने वाला होता है और वही पिता के कर्मों को करने वाला होता है ।।९५।। पितृजन्मतृतीयर्क्षे जातः पितृधनाश्रितः । पितृकर्मगृहे जातः पितृतुल्यगुणान्वितः ।।९६।। पिता के जन्मलग्न से तीसरे लग्न में जन्म हो तो पिता के धन का भोगी होता