छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariSanskritpublished978 पृष्ठ
पृष्ठ 49, कुल 978 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 49
खण्ड १ ] शाङ्करभाष्यार्थ ४५
| शाङ्करभाष्यम् | भाष्यार्थ |
|---|---|
| तेनाक्षरेणोभौ यश्चैतदक्षरमेवं व्याख्यातं वेद यश्च कर्ममात्रविद्वक्षरयाथात्म्यं न वेद तावुभौ कुरुतः कर्म। तयोश्च कर्मसामर्थ्यादेव फलं स्यात्किं तत्राक्षरयाथात्म्यविज्ञानेनेति। दृष्टं हि लोके हरीतकीं भक्षयतोस्तद्रसाभिज्ञेतरयोर्विरेचनम्। नैवम्, यस्मान्नाना तु विद्या चाविद्या च भिन्ने हि विद्याविद्ये। तु शब्दः पक्षव्यावृत्त्यर्थः। | उस अक्षरके द्वारा दोनों ही प्रकारके लोग कर्म करते हैं; [कौन-कौन ? ] ( १ ) जो इस अक्षरको जैसी कि ऊपर व्याख्या की गयी है उसी प्रकार जानते हैं; और ( २ ) जो केवल कर्मको ही जानते हैं, अक्षरके यथार्थ स्वरूपको नहीं जानते, वे दोनों ही कर्मानुष्ठान करते हैं। [ अब यदि कोई कहे कि ] उन्हें कर्मके सामर्थ्यसे ही फलकी प्राप्ति हो जायगी, अक्षरके याथात्म्यको जाननेकी क्या आवश्यकता है, क्योंकि लोकमें हरीतकी (हर्रे) के रसको जाननेवाले और न जाननेवाले इन दोनोंको ही हरीतकी खानेसे दस्त होते देखे गये हैं—तो ऐसा कहना ठीक नहीं, क्योंकि विद्या और अविद्या इन दोनोंमें भेद है—विद्या और अविद्या दोनों ही भिन्न-भिन्न हैं। 'तु' शब्द पक्षकी व्यावृत्ति करनेके लिये है। |
| न ओंकारस्य कर्माङ्गत्वमात्रविज्ञानमेव रसतमाप्तिसमृद्धिगुणवद्विज्ञानम्, किं तर्हि ? ततोऽभ्यधिकम्। तस्मात्तदङ्गाधिक्यात्फलाधिक्यं युक्तमित्यभिप्रायः। दृष्टं हि लोके वणिक्छबरयोः | ओंकार रसतम् तथा आप्ति और समृद्धि इन गुणोंसे युक्त है—ऐसा जानना उसे केवल कर्माङ्गमात्र जाननेके ही तुल्य नहीं है, तो फिर कैसा है ? उससे सब प्रकार बढ़ा हुआ है। अतः अभिप्राय यह है कि कर्माङ्गज्ञानसे उत्कृष्ट होनेके कारण उसके फलकी उत्कृष्टता भी उचित ही है। लोकमें यह देखा ही गया है कि व्यापारी और भील— |