भारतकोश
छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished978 पृष्ठ

पृष्ठ 59, कुल 978 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 59
खण्ड २ ]शाङ्करभाष्यार्थ५५

| बद्दृत्वा प्राप्य विदध्वंसुर्विनेशुः, अभिप्रायमात्रेण, अकृत्वा किंचिदपि प्राणस्य । <br> कथं विनेशुः ? इत्यत्र दृष्टान्तमाह—यथा लोकेऽश्मानमाखणं—न शक्यते खनितुं कुद्दालादिभिरपि, टङ्कैश्चच्छेत्तुं न शक्योऽखणः, अखण एव आखणस्तमृत्वा सामर्थ्याल्लोष्टः पांसुपिण्डः श्रुत्यन्तराच्चाश्मनि क्षिप्तोऽश्मभेदनाभिप्रायेण तस्याश्मनः किंचिदप्यकृत्वा स्वयं विध्वंसेत विदीर्येतैव विद्ध्वंसुरित्यर्थः । एवं विशुद्धोऽसुरैरधर्षितत्वात् प्राण इति ॥ ७ ॥ | उसे प्राप्त होते ही—प्राणका कुछ भी न बिगाड़कर केवल उसे विद्ध करनेका संकल्प करके ही विध्वस्त हो गये । <br> वे किस प्रकार नष्ट हो गये ? इसमें दृष्टान्त कहते हैं—जिस प्रकार लोकमें आखण—पाषाणको प्राप्त होकर—जिसे कुद्दालादिसे भी न खोदा जा सके तथा जो टाँकियोंसे भी छिन्न न किया जा सके उसे 'अखण' कहते हैं, 'अखण' ही 'आखण' (अभेद्य) कहा गया है उसीको प्राप्त होकर अर्थात् पाषाणकी ओर उसे फोड़नेके अभिप्रायसे फेंका हुआ लोष्ट-पांसुपिण्ड यानी मिट्टीका ढेला उस पत्थरका कुछ भी न बिगाड़ कर स्वयं नष्ट हो जाता है उसी प्रकार वे असुर भी विनष्ट हो गये । इस प्रकार असुरोंसे पराभूत न होनेके कारण मुख्य प्राण शुद्ध रहा—यह इसका तात्पर्य है । यहाँ प्रकरणके सामर्थ्यसे और दूसरी श्रुतिके अनुसार 'लोष्ट' शब्द अध्याहृत किया गया है। ७। |


प्राणोपासकका महत्त्व

एवंविदः प्राणात्मभूतस्येदं फलमाह—इस प्रकार जाननेवाले प्राणात्मभूत व्यक्तिके लिये श्रुति यह फल बतलाती है—