भारतकोश
छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

छत्रपति संभाजी महाराज (धर्मवीर स्वराज्य-रक्षक एवं मुग़ल-प्रतिरोध सम्पूर्ण इतिहास)

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Comprehensive Historical Biography

कमल गोखले / ऐतिहासिक शोध मण्डल द्वारा

DevanagariHindipublished793 पृष्ठ

पृष्ठ 553, कुल 793 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 553

के किस नियम के तहत आता है?" "आपका शब्द-शब्द सच्चाई से भरा है। आपकी हुकूमत गिराने का हमारा इरादा भी नहीं है। किन्तु एक काफिर का बच्चा आपके साथ खड़ा है। उसके आपके रिश्ते किस मजहबी आचरण के तहत आते हैं? इसे पहले बताइये। उस काफिर के बच्चे को हमारे सामने लाकर खड़ा कीजिए। दूसरे क्षण ही हम बीजापुर का घेरा उठा लेते हैं।" मुल्ला मौलवी निकलकर चले गये। उसी समय असदखान घबराया हुआ वहाँ आया। उसने अपने हाथ हुकुमनामा बादशाह के सामने कर दिया। बादशाह ने गुर्राते हुए पूछा, "क्या है? पढ़िए—" "हुजूर यह अपने सरकाजी, शेख उल इस्लाम का हुक्म है— उन्होंने उन्होंने " "पढ़िएऽऽ" बादशाह चिल्लाया। "उन्होंने हमारा बीजापुर के विरुद्ध , एक इस्लामी सल्तनत का दूसरी इस्लामी सल्तनत पर किया गया हमला गैर कानूनी और नापाक बताया है।" बादशाह ने वह खत माँग लिया। उसके टुकड़े टुकड़े करके, डेरे के बाहर बँधे घोड़ों के पैरों में फेंक दिया। सरकाजी को गिरफ्तार करके अथणी की ओर ले जाने और किसी अनजान बन्दीखाने में फेंक देने का हुक्म तत्काल जारी किया गया। बादशाह की इच्छानुसार, रायगढ़ की नौकरी छोड़कर आये काजी हैदर को बुलाया गया। बादशाह ने हैदर से पूछा, "काजी मियाँ, सच्चा मजहब क्या होता है?" "राजा की इच्छा। सुल्तान की मर्जी। इसके अलावा इस दुनिया में कोई धर्म हो सकता है, मेरे मालिक?" काजी हैदर की जी हुजूरी बादशाह को बहुत अच्छी लगी। वह देर तक जोर जोर से हँसता रहा। अन्त में काजी की तारीफ करते हुए बादशाह ने कहा, "आप जैसे वफादार इनसान पर हमें नाज होता है। इसी तरह के हकीकतपरस्त इनसान की हर सियासत को जरूरत होती है। शिवा का रायगढ़ हो या शहंशाह ओरंगजेब का दरबार, आप जैसे इनसान हर जगह उपयुक्त होते हैं। एक बार कोई कुशल दर्जी कमीज की माप लेने में कहीं चूक कर सकता है किन्तु बदलती परिस्थिति को ठीक ठीक माप लेने वाला आप जैसा इनसान मिलना खुदा की मेहरबानी है।" उसी दिन लालबाग के दरबार में एक शाही जश्न मनाया गया। उसी में काजी हैदर को सरकाजी पद का लिबास दे दिया गया। सम्भाजी :: 551