भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 165, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 165
१५६श्रीमद्देवीभागवत[ अ० १७
शुक उवाच
यदर्थमागतोऽस्म्यत्र तत्प्राप्तं वचनात्तव।
विदेहनगरं द्रष्टुं प्रवेशो यत्र दुर्लभः॥ २२**शुकदेवजी बोले—**मैं जिस कार्यके लिये यहाँ आया था, वह तुम्हारे कथनमात्रसे ही पूरा हो गया। मैं विदेहनगर देखने आया था, परंतु यहाँ तो प्रवेश ही दुर्लभ है॥ २२॥
मोहोऽयं मम दुर्बुद्धेः समुल्लङ्घ्य गिरिद्वयम्।
राजानं द्रष्टुकामोऽहं पर्यटन्समुपागतः॥ २३मुझ अज्ञानीकी यह भूल थी, जो दो पर्वतोंको लाँघकर महाराजसे मिलनेकी इच्छासे घूमते हुए यहाँ चला आया॥ २३॥
वञ्चितोऽहं स्वयं पित्रा दूषणं कस्य दीयते।
भ्रामितोऽहं महाभाग कर्मणा वा महीतले॥ २४मैं तो स्वयं अपने पिताद्वारा ही ठगा गया हूँ। इसमें किसी अन्यको ही क्या दोष दिया जाय? अथवा हे महाभाग! यह मेरे दुर्भाग्यका ही दोष है, जिसके कारण इस भूमिपर मुझे इतना चक्कर काटना पड़ा॥ २४॥
धनाशा पुरुषस्येह परिभ्रमणकारणम्।
सा मे नास्ति तथाप्यत्र सम्प्राप्तोऽस्मि भ्रमात्किल॥ २५इस संसारमें लोगोंका भ्रमण करनेका उद्देश्य धनोपार्जन ही है, किंतु मुझे उसकी कोई इच्छा नहीं है। मैं तो केवल भ्रमवश ही यहाँ आ गया हूँ॥ २५॥
निराशस्य सुखं नित्यं यदि मोहे न मज्जति।
निराशोऽहं महाभाग मग्नोऽस्मिन्मोहसागरे॥ २६आशारहित पुरुषको ही सर्वदा सुख प्राप्त होता है, यदि वह मोहमें न पड़े। किंतु हे महाभाग! मैं तो निराश होकर भी, न जानें क्यों इस मोहसागरमें निमग्न हो रहा हूँ!॥ २६॥
क्व मेरुर्मिथिला क्वेयं पद्भ्यां च समुपागतः।
परिश्रमफलं किं मे वञ्चितो विधिना किल॥ २७कहाँ सुमेरुपर्वत और कहाँ यह मिथिलापुरी! पैदल ही चलकर मैं यहाँ आया हूँ। इस परिश्रमका फल मुझे क्या मिला? प्रारब्धने ही मुझे ठगा है।
प्रारब्धं किल भोक्तव्यं शुभं वाप्यथवाशुभम्।
उद्यमस्तद्वशे नित्यं कारयत्येव सर्वथा॥ २८प्रारब्धका भोग अवश्य ही भोगना पड़ता है, चाहे वह शुभ हो या अशुभ। उद्योग भी तो सदा उसी दैवके अधीन ही रहता है; वह जैसा चाहे वैसा कराता है॥ २७-२८॥
न तीर्थं न च वेदोऽत्र यदर्थमिह मे श्रमः।
अप्रवेशः पुरे जातो विदेहो नाम भूपतिः॥ २९यहाँ न कोई तीर्थ है न ज्ञानप्राप्ति होनी है, जिसके लिये यह मेरा परिश्रम हुआ। मैं तो महाराज जनकका ‘विदेह’ नाम सुनकर उत्सुकतासे यहाँ आया था, किंतु उनके नगरमें तो प्रवेश करना भी निषिद्ध है॥ २९॥
इत्युक्त्वा विररामाशु मौनीभूत इव स्थितः।
ज्ञातो हि प्रतिहारेण ज्ञानी कश्चिद् द्विजोत्तमः॥ ३०

सामपूर्वमुवाचासौ तं क्षत्ता संस्थितं मुनिम्।
गच्छ भो यत्र ते कार्यं यथेष्टं द्विजसत्तम॥ ३१इतना कहकर शुकदेवजी चुप हो गये और मौन होकर खड़े रहे। द्वारपालको लगा कि ये कोई ज्ञानी श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं। तब उसने वहाँ खड़े मुनिसे शान्तिपूर्वक निवेदन किया—हे द्विजश्रेष्ठ! आपका जहाँ कार्य हो, वहाँ यथेष्ट चले जाइये॥ ३०-३१॥