भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 47, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 47
३८श्रीमद्देवीभागवत[ अ० २

| पठन् द्विजो वेदविदग्रणीर्भवेद्
बाहुप्रजातो धरणीपतिः स्यात्।
वैश्यः पठन् वित्तसमृद्धिमेति
शूद्रोऽपि शृण्वन् स्वकुलोत्तमः स्यात्॥ ५० | इस श्रीमद्देवीभागवतपुराणका पाठ करनेवाला ब्राह्मण वेदवेत्ताओंमें अग्रगण्य हो जाता है, क्षत्रिय राजा हो जाता है, वैश्य धन-सम्पदासे सम्पन्न हो जाता है और शूद्र भी इसके श्रवणमात्रसे अपने कुल (बन्धु-बान्धवों)-के बीच श्रेष्ठता प्राप्त कर लेता है॥ ५०॥ |

इति श्रीस्कन्दपुराणे मानसखण्डे श्रीमद्देवीभागवतमाहात्म्ये देवीभागवत-श्रवणमाहात्म्यवर्णनं नाम प्रथमोऽध्यायः ॥ १ ॥

अथ द्वितीयोऽध्यायः

श्रीमद्देवीभागवतके माहात्म्यके प्रसंगमें स्यमन्तकमणिकी कथा

ऋषय ऊचुः
वसुदेवो महाभागः कथं पुत्रमवाप्तवान्।
प्रसेनः कुत्र कृष्णेन भ्रमतान्वेषितः कथम्॥ १

विधिना केन कस्माच्च देवीभागवतं श्रुतम्।
वसुदेवेन सुमते वद सूत कथामिमाम्॥ २**ऋषिगण बोले—**महाभाग वसुदेवजीने अपने पुत्रको किस प्रकार प्राप्त किया और वनमें भ्रमण करते हुए श्रीकृष्णने प्रसेनको कैसे खोजा? हे सुमते! हे सूतजी! किस विधिसे और किससे वसुदेवजीने श्रीमद्देवीभागवतपुराणका श्रवण किया; आप हमलोगोंको यह कथा बतायें॥ १-२॥

सूत उवाच
सत्राजिद् भोजवंशीयो द्वारवत्यां सुखं वसन्।
सूर्यस्याराधने युक्तो भक्तश्च परमः सखा॥ ३**सूतजी बोले—**भोजवंशी सत्राजित् द्वारकापुरीमें आनन्दपूर्वक निवास करता हुआ सूर्यकी आराधनामें तत्पर रहता था। वह सूर्यका परम भक्त एवं उनका मित्र था॥ ३॥
अथ कालेन कियता प्रसन्नः सविताभवत्।
स्वलोकं दर्शयामास तद्भक्त्या प्रणयेन च॥ ४कुछ समयके पश्चात् सूर्यदेव उसके ऊपर प्रसन्न हो गये और उन्होंने उसे अपने लोकका दर्शन कराया। उसकी भक्ति तथा प्रेमसे अत्यन्त प्रसन्न हुए भगवान् सूर्यने सत्राजित्को स्यमन्तकमणि दे दी और वह उस मणिको अपने गलेमें धारण किये हुए द्वारका आ गया॥ ४-५॥
तस्मै प्रीतश्च भगवान् स्यमन्तकमणिं ददौ।
स तं बिभ्रन्मणिं कण्ठे द्वारकामाजगाम ह॥ ५
दृष्ट्वा तं तेजसा भ्रान्ता मत्वादित्यं पुरौकसः।
कृष्णमूचुः समभ्येत्य सुधर्मायामवस्थितम्॥ ६उसे देखकर मणिके तेजसे भ्रमित नागरिकोंने सत्राजित्को सूर्य समझकर सुधर्मा नामक अपनी सभामें विराजमान श्रीकृष्णके पास पहुँचकर उनसे कहा॥ ६॥
एष आयाति सविता दिदृक्षुस्त्वां जगत्पते।
श्रुत्वा कृष्णस्तु तद्वाचं प्रहस्योवाच संसदि॥ ७हे जगत्पते! आपके दर्शनकी अभिलाषासे भगवान् सूर्य स्वयं आपके पास आ रहे हैं। यह बात सुनकर सभामें श्रीकृष्ण हँसकर बोले॥ ७॥
सविता नैष भो बालाः सत्राजिन्मणिना ज्वलन्।
स्यमन्तकेन चायाति भास्वद्दत्तेन भास्वता॥ ८हे बाल-स्वभाव नागरिको! ये सूर्यभगवान् नहीं हैं; बल्कि सत्राजित् है, जो स्वयं सूर्यद्वारा प्रदत्त स्यमन्तक-मणिसे दीप्तिमान् होता हुआ यहाँ आ रहा है॥ ८॥