देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
पृष्ठ 470, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ें| अ० १३ ] | चतुर्थ स्कन्ध | ४६१ | | :--- | :--- |
| गुरुः सुराणामनिशं सर्वविद्यानिधिस्तथा।
सुतोऽङ्गिरस एवासौ स कथं छलकृन्मुनिः॥ २ | वे तो देवताओंके गुरु हैं, सदासे सभी विद्याओंके निधान हैं और महर्षि अंगिराके पुत्र हैं; तब उन मुनिने छल क्यों किया?॥ २॥ | | धर्मशास्त्रेषु सर्वेषु सत्यं धर्मस्य कारणम्।
कथितं मुनिभिर्येन परमात्मापि लभ्यते॥ ३ | मुनियोंने समस्त धर्मशास्त्रोंमें सत्यको ही धर्मका मूल बताया है, जिससे परमात्मातक प्राप्त किये जा सकते हैं॥ ३॥ | | वाचस्पतिस्तथा मिथ्यावक्ता चेद्दानवान्प्रति।
कः सत्यवक्ता संसारे भविष्यति गृहाश्रमी॥ ४ | जब बृहस्पति भी दानवोंसे झूठ बोले, तब संसारमें कौन गृहस्थ सत्य बोलनेवाला हो सकेगा?॥ ४॥ | | आहारादधिकं भोज्यं ब्रह्माण्डविभवेऽपि न।
तदर्थं मुनयो मिथ्या प्रवर्तन्ते कथं मुने॥ ५ | हे मुने! सम्पूर्ण ब्रह्माण्डका वैभव पासमें हो जानेपर भी [कोई व्यक्ति अपने] आहारसे अधिक नहीं खा सकता, तब उसीके निमित्त मुनिलोग भी मिथ्या-भाषणमें किसलिये प्रवृत्त हो जाते हैं?॥ ५॥ | | शब्दप्रमाणमुच्छेदं शिष्टाभावे गतं न किम्।
छलकर्मप्रवृत्ते वाविगीतत्वं गुरौ कथम्॥ ६ | इस प्रकारके अशिष्ट आचरणसे देवगुरु बृहस्पतिके वचनोंकी प्रामाणिकता क्या नष्ट नहीं हो गयी और इस छलकर्ममें लिप्त होनेसे उन्हें निष्कलंक कैसे कहा जा सकता है?॥ ६॥ | | देवाः सत्त्वसमुद्भूता राजसा मानवाः स्मृताः।
तिर्यञ्चस्तामसाः प्रोक्ता उत्पत्तौ मुनिभिः किल॥ ७ | मुनियोंने देवताओंको सत्त्वगुणसे, मनुष्योंको रजोगुणसे तथा पशु-पक्षियोंको तमोगुणसे उत्पन्न बतलाया है॥ ७॥ | | अमराणां गुरुः साक्षान्मिथ्यावादी स्वयं यदि।
तदा कः सत्यवक्ता स्याद्राजसस्तामसः पुनः॥ ८ | यदि स्वयं देवगुरु बृहस्पति ही साक्षात् मिथ्या-भाषणमें प्रवृत्त हो गये, तब रजोगुण तथा तमोगुणसे युक्त कौन प्राणी सत्यवादी हो सकेगा?॥ ८॥ | | क्व स्थितिस्तस्य धर्मस्य सन्देहोऽयं ममात्मनः।
का गतिः सर्वजन्तूनां मिथ्याभूते जगत्त्रये॥ ९ | इस प्रकार तीनों लोकोंके मिथ्यापरायण हो जानेपर धर्मकी स्थिति कहाँ होगी और सभी प्राणियोंकी क्या दशा होगी? यही मेरा संदेह है॥ ९॥ | | हरिर्ब्रह्मा शचीकान्तस्तथान्ये सुरसत्तमाः।
सर्वे छलविधौ दक्षा मनुष्याणाञ्च का कथा॥ १० | भगवान् विष्णु, ब्रह्मा, इन्द्र तथा और भी दूसरे महान् देवतागण—सब छलकार्यमें निपुण हैं, तब मनुष्योंकी बात ही क्या?॥ १०॥ | | कामक्रोधाभिसन्तप्ता लोभोपहतचेतसः।
छले दक्षाः सुराः सर्वे मुनयश्च तपोधनाः॥ ११ | सभी देवता और तपोधन मुनिगण भी काम तथा क्रोधसे सन्तप्त और लोभसे व्याकुलचित्त होकर छल-प्रपंचमें तत्पर रहते हैं॥ ११॥ | | वसिष्ठो वामदेवश्च विश्वामित्रो गुरुस्तथा।
एते पापरताः कात्र गतिर्धर्मस्य मानद॥ १२ | हे मानद! जब वसिष्ठ, वामदेव, विश्वामित्र और गुरु बृहस्पति—ये लोग भी पाप-कर्ममें संलग्न हो गये, तब धर्मकी क्या दशा होगी?॥ १२॥ | | इन्द्रोऽग्निश्चन्द्रमा वेधाः परदाराभिलम्पटाः।
आर्यत्वं भुवनेष्वेषु स्थितं कुत्र मुने वद॥ १३ | इन्द्र, अग्नि, चन्द्रमा और ब्रह्मातक कामके वशीभूत हो गये, तब हे मुने! आप ही बतायें कि इन भुवनोंमें शिष्टता कहाँ रह गयी?॥ १३॥ |