देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 469, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 469
| ४६० | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० १३ |

| गच्छाद्य दानवान्ब्रह्मन्मायया त्वं प्रलोभय।
अस्माकं कुरु कार्यं त्वं बुद्ध्या सञ्चिन्त्य मानद॥ ५२ | हे ब्रह्मन्! आप दानवोंके पास जाइये और मायाके द्वारा उन्हें मोहमें डाल दीजिये। हे मानद! बुद्धिसे भलीभाँति विचार करके आप हमारा कार्य सिद्ध कर दीजिये॥ ५२॥ |
| तच्छ्रुत्वा वचनं काव्यं रममाणं सुसंवृतम्।
ज्ञात्वा तद्रूपमास्थाय दैत्यान्प्रति ययौ गुरुः॥ ५३ | इन्द्रकी बात सुनकर देवगुरु बृहस्पति शुक्राचार्यको मायाच्छादित होनेके कारण [अदृश्य हो जयन्तीके साथ] क्रीडा करते जानकर उन्हींका रूप धारण करके दैत्योंके पास गये॥ ५३॥ |
| गत्वा तत्रातिभक्त्यासौ दानवान्समुपाह्वयत्।
आगतास्तेऽसुराः सर्वे ददृशुः काव्यमग्रतः॥ ५४ | वहाँ पहुँचकर उन्होंने बड़े आदरके साथ दानवोंको बुलवाया। तब सभी दानव आ गये और उन्होंने शुक्राचार्यको अपने सम्मुख देखा॥ ५४॥ |
| प्रणम्य संस्थिताः सर्वे काव्यं मत्वातिमोहिताः।
न विदुस्ते गुरोर्मायां काव्यरूपविभाविनीम्॥ ५५ | मायासे विमोहित सभी दैत्य [उन छद्मवेषधारी देवगुरु बृहस्पतिको ही] शुक्राचार्य समझकर उन्हें प्रणाम करके उनके समक्ष खड़े हो गये। वे शुक्राचार्यका कृत्रिम रूप प्रकट करनेवाली देवगुरु बृहस्पतिकी मायाको नहीं जान सके॥ ५५॥ |
| तानुवाच गुरुः काव्यरूपः प्रच्छन्नमायया।
स्वागतं मम याज्यानां प्राप्तोऽहं वो हिताय वै॥ ५६

अहं वो बोधयिष्यामि विद्यां प्राप्ताममायया।
तपसा तोषितः शम्भुर्युष्मत्कल्याणहेतवे॥ ५७ | तत्पश्चात् छद्म मायासे शुक्राचार्यका रूप धारण करनेवाले गुरु बृहस्पतिने उनसे कहा—मेरे यजमानोंका स्वागत है। मैं आपलोगोंके हितके लिये अब आ गया हूँ। मैंने आप सबके कल्याणके लिये तपस्याके द्वारा भगवान् शिवको प्रसन्न कर लिया और अब मैं उनसे प्राप्त विद्याको निष्कपट भावसे आपलोगोंको बता दूँगा॥ ५६-५७॥ |
| तच्छ्रुत्वा प्रीतिमनसो जातास्ते दानवोत्तमाः।
कृतकार्यं गुरुं मत्वा जहृषुस्ते विमोहिताः॥ ५८

प्रणेमुस्ते मुदा युक्ता निरातङ्का गतव्यथाः।
देवेभ्यश्च भयं त्यक्त्वा तस्थुः सर्वे निरामयाः॥ ५९ | यह सुनकर वे श्रेष्ठ दानव प्रसन्नचित्त हो गये। गुरु शुक्राचार्यको अपने उद्देश्यमें सफल समझकर वे मोहग्रस्त दानव बहुत हर्षित हुए और उन्होंने बड़ी प्रसन्नताके साथ उन्हें प्रणाम किया। वे भयमुक्त तथा सन्तापरहित हो गये। अब देवताओंका भय छोड़कर वे सभी दैत्य स्वस्थचित्त होकर रहने लगे॥ ५८-५९॥ |
इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां चतुर्थस्कन्धे जयन्त्या शुक्रसहवासवर्णनं नाम द्वादशोऽध्यायः॥ १२॥
अथ त्रयोदशोऽध्यायः
शुक्राचार्यरूपधारी बृहस्पतिका दैत्योंको उपदेश देना
| राजोवाच
किं कृतं गुरुणा पश्चाद् भृगुरूपेण वर्तता।
छलेनैव हि दैत्यानां पौरोहित्येन धीमता॥ १ | राजा बोले—[हे व्यासजी!] तत्पश्चात् शुक्राचार्यका रूप धारण करनेवाले बुद्धिमान् गुरु बृहस्पतिने छलपूर्वक दैत्योंका पुरोहित बनकर क्या किया?॥ १॥ |