भारतकोश
देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

पृष्ठ 484, कुल 889 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 484

अ० १५ ] चतुर्थ स्कन्ध ४७५

मूल श्लोकहिन्दी अनुवाद
त्वत्तः सर्वमिदं विश्वं स्थावरं जङ्गमं तथा।
अन्ये निमित्तमात्रास्ते कर्तारस्तव निर्मिताः॥ ३५यह स्थावर-जंगमात्मक सम्पूर्ण विश्व आपसे ही उत्पन्न हुआ है। जो दूसरे कर्ता हैं, वे तो निमित्तमात्र हैं; क्योंकि वे भी आपके बनाये हुए हैं॥ ३५॥
नमो देवि महामाये सर्वेषां जननी स्मृता।
को भेदस्तव देवेषु दैत्येषु स्वकृतेषु च॥ ३६हे देवि! आपको नमस्कार है। हे महामाये! आप सभी प्राणियोंकी जननी कही गयी हैं। स्वयं आपके ही द्वारा बनाये गये देवताओं और दैत्योंमें आपका यह कैसा भेदभाव !॥ ३६॥
मातुः पुत्रेषु को भेदोऽप्यशुभेषु शुभेषु च।
तथैव देवेष्वस्मासु न कर्तव्यस्त्वयाधुना॥ ३७पुत्र अच्छे हों अथवा बुरे, उनमें माताका कैसा भेदभाव ? उसी प्रकार देवताओं और हम दैत्योंमें आपको इस समय भेदभाव नहीं करना चाहिये॥ ३७॥
यादृशास्तादृशा मातः सुतास्ते दानवाः किल।
यतस्त्वं विश्वजननी पुराणेषु प्रकीर्तिता॥ ३८हे माता! दानव चाहे जिस किसी भी प्रकारके हों, किंतु वे आपके ही पुत्र हैं; क्योंकि आप पुराणोंमें विश्वजननी बतायी गयी हैं॥ ३८॥
तेऽपि स्वार्थपरा नूनं यथैव वयमप्युत।
नान्तरं दैत्यसुरयोर्भेदोऽयं मोहसम्भवः॥ ३९वे देवता भी तो निश्चितरूपसे वैसे ही स्वार्थी हैं जैसे हम दैत्यगण। देवताओं और दैत्योंमें अन्तर नहीं है। यह भेद केवल मोहजनित है॥ ३९॥
धनदारादिभोगेषु वयं सक्ता दिवानिशम्।
तथैव देवा देवेशि को भेदोऽसुरदेवयोः॥ ४०जैसे हमलोग धन, स्त्री आदिके भोगोंमें दिन-रात आसक्त रहते हैं, वैसे ही देवता भी तो [विषय-भोगोंमें लीन] रहते हैं। अतः हे देवेश्वरि! असुरों और देवताओंमें भेद कैसा ?॥ ४०॥
तेऽपि कश्यपदायादा वयं तत्सम्भवाः किल।
कुतो विरोधसम्भूतिर्जाता मातस्तवाधुना॥ ४१वे भी कश्यपजीकी संतान हैं और हम भी उन्हीं कश्यपजीसे उत्पन्न हुए हैं। हे माता! ऐसी स्थितिमें हमारे प्रति आपके मनमें यह विरोधभाव कैसे उत्पन्न हो गया ?॥ ४१॥
न तथा विहितं मातस्त्वयि सर्वसमुद्भवे।
साम्यतैव त्वया स्थाप्या देवेष्वस्मासु चैव हि॥ ४२हे माता! जब सबकी उत्पत्तिमें आप ही मूल कारण हैं, तो इस प्रकार भेद करना आपके लिये उचित नहीं है। देवताओं तथा हम दैत्योंमें आपको समान व्यवहार रखना चाहिये॥ ४२॥
गुणव्यतिकरात्सर्वे समुत्पन्नाः सुरासुराः।
गुणान्विता भवेयुस्ते कथं देहभृतोऽमराः॥ ४३गुणोंसे सम्बन्ध होनेके कारण ही सम्पूर्ण देवता तथा दैत्य उत्पन्न हुए हैं। तब गुणोंसे युक्त केवल वे देहधारी देवता ही आपके प्रिय क्यों हैं?॥ ४३॥
कामः क्रोधश्च लोभश्च सर्वदेहेषु संस्थिताः।
वर्तन्ते सर्वदा तस्मात् कोऽविरोधी भवेज्जनः॥ ४४काम, क्रोध और लोभ सभी प्राणियोंके भीतर सदा विद्यमान रहते हैं। अतः कौन व्यक्ति विरोधभावसे शून्य रह सकता है?॥ ४४॥