देवी भागवत महापुराण

देवी भागवत महापुराण
Devi Bhagavata Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
DevanagariHindipublished889 पृष्ठ
पृष्ठ 518, कुल 889 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 518
| अ० २२ ] | चतुर्थ स्कन्ध | ५०९ | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ब्रह्मोवाच
शप्ता यूयं मया पूर्वं क्रोधयुक्तेन पुत्रकाः।
तुष्टोऽस्मि वो महाभागा ब्रुवन्तु वाञ्छितं वरम्॥ १३ | **ब्रह्माजी बोले—**हे महाभाग पुत्रो! मैंने क्रोधमें आकर उस समय तुम लोगोंको शाप दे दिया था। मैं तुम सभीपर परम प्रसन्न हूँ; अतएव अपना अभिलषित वर माँगो॥ १३॥ |
| व्यास उवाच
ते तु श्रुत्वा वचस्तस्य ब्रह्मणः प्रीतमानसाः।
ब्रह्माणमब्रुवन्कामं सर्वे कार्यार्थतत्पराः॥ १४ | **व्यासजी बोले—**उन ब्रह्माका वचन सुनकर उनके मनमें अत्यधिक प्रसन्नता हुई। अपना कार्य सिद्ध करनेमें तत्पर उन सबने ब्रह्माजीसे वर माँग लिया॥ १४॥ |
| गर्भा ऊचुः
पितामहाद्य तुष्टोऽसि देहि नो वाञ्छितं वरम्।
अवध्या दैवतैः सर्वैर्मानवैश्च महोरगैः॥ १५
गन्धर्वसिद्धपतिभिर्वधो माभूतित्यितामह। | **बालक बोले—**हे पितामह! यदि आज आप हमपर प्रसन्न हैं तो हमें मनोवांछित वरदान दीजिये। हमलोगोंको सभी देवता, मानव और महानाग न मार सकें। हे पितामह! यहाँतक कि गन्धर्व तथा बड़े-से-बड़े सिद्ध पुरुषोंसे भी हमारा वध न हो सके॥ १५ ½॥ |
| व्यास उवाच
तानुवाच ततो ब्रह्मा सर्वमेतद्भविष्यति॥ १६
गच्छन्तु वो महाभागाः सत्यमेव न संशयः।
दत्त्वा वरं गतो ब्रह्मा मुदितास्ते तदाभवन्॥ १७ | **व्यासजी बोले—**तब ब्रह्माजीने उनसे कहा कि यह सब पूर्ण होगा। हे महाभाग्यशाली बालको! अब तुमलोग जाओ। यह सत्य होकर रहेगा; इसमें सन्देह नहीं है। जब ब्रह्माजी वरदान देकर चले गये, तब वे सब परम प्रसन्न हुए॥ १६-१७॥ |
| हिरण्यकशिपुः क्रुद्धस्तानुवाच कुरूद्वह।
यस्माद्विहाय मां पुत्रास्तोषितो वै पितामहः॥ १८
वरेण प्रार्थितोऽत्यर्थं बलवन्तो यतोऽभवन्।
युष्माभिर्हापितः स्नेहस्ततो युष्मांस्त्यजाम्यहम्॥ १९ | हे कुरुश्रेष्ठ! [वरदानकी बात जानकर] हिरण्यकशिपु कुपित होकर उनसे बोला—हे पुत्रो! तुमलोगोंने मेरी उपेक्षा करके अपनी तपस्यासे ब्रह्माको प्रसन्न किया है। उनसे प्रार्थना करके वरदान पाकर तुमलोग अत्यधिक बलशाली हो गये हो। तुम सभीने अपने पिताके स्नेहको अपमानित किया है; अतएव मैं तुमलोगोंका परित्याग करता हूँ॥ १८-१९॥ |
| यूयं व्रजन्तु पाताले षड्गर्भा विश्रुता भुवि।
पाताले निद्रयाविष्टास्तिष्ठन्तु बहुवत्सरान्॥ २०
ततस्तु देवकीगर्भे वर्षे वर्षे पुनः पुनः।
पिता वः कालनेमिस्तु तत्र कंसो भविष्यति॥ २१
स एव जातमात्रान्वो वधिष्यति सुदारुणः। | अब तुमलोग पाताललोक चले जाओ। इस पृथ्वीपर तुमलोग ‘षड्गर्भ’ नामसे विख्यात होओगे। पाताललोकमें तुमलोग बहुत वर्षोंतक निद्राके वशीभूत रहोगे। तत्पश्चात् तुमलोग क्रमसे प्रतिवर्ष देवकीके गर्भसे उत्पन्न होते रहोगे और पूर्वजन्मका तुम्हारा पिता कालनेमि उस समय कंस नामसे उत्पन्न होगा। वह अत्यन्त क्रूर कंस तुमलोगोंको उत्पन्न होते ही मार डालेगा॥ २०-२१ ½॥ |
| व्यास उवाच
एवं शप्तांस्तदा तेन गर्भे जातान्युन्ः पुनः॥ २२
जघान देवकीपुत्रान्षड्गर्भाञ्छापनोदितः।
शेषांशः सप्तमस्तत्र देवकीगर्भसंस्थितः॥ २३ | **व्यासजी बोले—**इस प्रकार हिरण्यकशिपुसे शापित होकर वे क्रमसे एक-एक करके देवकीके गर्भमें आते गये और कंस पूर्वशापसे प्रेरित होकर उन षड्गर्भरूप देवकीके पुत्रोंका वध करता गया। इसके बाद शेषनागके अंशावतार बलभद्रजी देवकीके सातवें गर्भमें आये॥ २२-२३॥ |